मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा हाईवे पर बघरा बाईपास के फ्लाईओवर पर आग का गोला बनी कार में दो भाइयों समेत छह दोस्त बुरी तरह जल गए। उनकी पहचान के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए डीएनए सैंपल लिए गए हैं। डीएनए से पहचान होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा हाईवे पर बघरा बाईपास के फ्लाईओवर पर आग का गोला बनी कार में जल गए दो भाइयों समेत छह दोस्तों की आग ने पहचान मिटा दी। कौन सी लाश किसकी है, इसका फैसला करना बेहद मुश्किलों भरा रहा। अपनों के दिल की गवाही काम आई। मोर्चरी पर कद और शरीर की बनावट के हिसाब से पहचान की गई। इसके अलावा जांच के लिए डीएनए सैंपल लिए गए हैं।
हादसे में युवकों के शव बुरी तरह जल गए थे। सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि शरीर पर त्वचा भी नहीं बची। कार के नंबर से परिवार तक पहुंचना तो आसान हो गया। यह पहचान भी हो गई कि कार में कौन-कौन सवार होकर घर से निकले थे। मुश्किल यह थी कि जली अवस्था में कौन सी लाश किस युवक की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 14
खटीमा हाईवे पर हादसे की जानकारी मिलने के बाद एकत्र हुए लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसआई विवेचक शुभम त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने इसके लिए प्रयास किए। कद और शरीर की बनावट के हिसाब से पहचान करनी शुरू की गई। जिसकी पहचान होती रही, उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। जली हुई हालत के कारण पहचान मुश्किल थी लेकिन परिवार के लोगों ने शिनाख्त की है।
विज्ञापन
3 of 14
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद कार में लगी आग
- फोटो : वीडियोग्रेब
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए डीएनए सैंपल लिए गए हैं। पुलिस सैंपल की जांच गाजियाबाद के निवाड़ी में कराएगी। भविष्य में जरूरत पड़ते ही परिजनों के सैंपल लेकर इसकी पुष्टि भी की जा सकेगी।
4 of 14
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे पुलिजसकर्मी
- फोटो : पुलिस
रात आठ बजे हांसी के लिए भेजे गए शव
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दोपहर दो बजे शुरू हुई थी। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किए। एक-एक कर परिजन आते रहे और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम तक पोस्टमार्टम हुए। यहां से रात आठ बजे शवों को दो एंबुलेंस के जरिये रवाना किया गया। डीएम उमेश मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद सीएमओ कार्यालय के अलावा दूसरी एंबुलेंस सीएमएस कार्यालय से दी गई।
विज्ञापन
5 of 14
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे दमकलकर्मी
- फोटो : पुलिस
पलटने के बाद आग का गोला बनी कार, 6 दोस्त जिंदा जले
यूपी के मुजफ्फरनगर में चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पोल से टकराकर दूसरी साइड में उछलकर पलट गई। कार में धमाके के साथ आग लग गई। कार सवार दो सगे भाई समेत छह दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हरियाणा के हिसार जिले निवासी सभी युवक रविवार रात दिवाली मनाने के बाद हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन
6 of 14
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद कार में लगी आग
- फोटो : वीडियोग्रेब
हादसा तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास स्थित फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के करीब 4:50 बजे हुआ। हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के मोठ लुहारी गांव निवासी अमन (23) गांव के ही अपने दोस्त अजय (22) के साथ दिवाली मनाने के लिए राखी गढ़ी स्थित नाना के घर आया था।
विज्ञापन
7 of 14
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद पहुंची एंबुलेंस
- फोटो : वीडियोग्रेब
ननिहाल के दोस्तों के साथ रात 12 बजे हरिद्वार में गंगा स्नान करने का कार्यक्रम बनाया। राखी गढ़ी के चालक साहिल (22) ने अपने परिचित प्रवीण से हुंडई औरा गाड़ी ली। इसके बाद सगे भाई राहुल (21) और अंकित (19) के अलावा अंकित कुमार (23) के साथ रात एक बजे हरिद्वार गंगा स्नान के लिए चल दिए।
8 of 14
खटीमा हाईवे पर जागाहेड़ी के पास जली हुई कार
- फोटो : वीडियोग्रेब
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जागाहेड़ी टोल प्लाजा से पहले सोमवार तड़के तेज गति से दौड़ रही कार फ्लाईओवर के मोड़ पर डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही धमाका हुआ। खंभा करीब 30 फीट दूर जाकर गिरा। कार हाईवे की दूसरी साइड पर जाकर पलट गई।
9 of 14
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद जली हुई गाड़ी को जेसीबी से हटाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पलटते ही कार में आग लग गई। घायल होने और सेंट्रल लॉक की वजह से कोई भी बाहर भी नहीं निकल सका। सभी लोग बैठे-बैठे ही राख हो गए। सीट पर जले हुए कंकाल मिले। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
10 of 14
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे पुलिसकर्मी
- फोटो : पुलिस
एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि कार का पेट्रोल टैंक और बैटरी फटने से आग लगी। हालांकि कार में लगी सीएनजी किट सुरक्षित मिली। एसएसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, कार तेज गति से चल रही थी। चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। पांच सीट वाली कार में छह लोग सवार थे।
11 of 14
दर्द : अपने दो छोटे भाइयों की मौत की खबर सुनकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा बड़ा भाई
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सीएम ने जताया दुख, पीड़ितों से मिले अग्रवाल-बालियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मोर्चरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने तितावी थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सहयोग का भरोसा दिया। पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों से बात की।
12 of 14
हाइवे हादसे में आग से झुलसने पर मौत के बाद छह युवकों के शव लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन
- फोटो : पुलिस
कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि डॉक्टरों की दो टीमों ने पोस्टमार्टम किए हैं। परिजनों ने कपड़ों और अन्य चीजों से अलग-अलग पहचान की है। शव अधिक जले हुए थे, इसी वजह से डीएनए टेस्ट के लिए भी सैंपल लिए गए हैं।
दो बैग से हुई पहचान
कार पलटने के दौरान दो बैग बाहर गिर गए। इसमें आधार कार्ड और साहिल का आई कार्ड मिला। उस पर लिखे नंबर से पुलिस ने साहिल के भाई गोलू से संपर्क किया। इसके बाद दूसरे दोस्तों के परिजनों को सूचना दी गई।