फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मुस्लिम महिलाओं की पुलिस के सामने की जमकर धुनाई, देखें LIVE तस्वीरें

Mon, 20 Mar 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस के सामने धुनाई करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बच्चा पार्क से चंद कदमों की दूरी पर रविवार शाम को लेडीज पार्क में झूले पर झूलने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि महिलाओं के बीच घमासान हो गया। दूसरे समुदाय की कुछ महिलाओं ने दो बच्चियों को पीटकर अपने पति को बुलाया तो अन्य महिलाएं भी जुट गई।   
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस के सामने धुनाई करतीं महिलाएं।
कोतवाली थाने का दरोगा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर तमाशबीन बने रहे महिलाएं एक दूसरे पर चप्पलों से वार करती रही। दोनों ही पक्ष की महिलाओं ने थाने में तहरीर देने से इंकार कर दिया। 
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लेडीज पार्क में कोतवाली निवासी दूसरे समुदाय की कुछ महिलाएं लेडीज पार्क में पहुंची थी। वहां पहले से दो मौजूद एक बच्ची, किशोरी और अन्य महिलांए भी मौजूद थी।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस के सामने धुनाई करतीं महिलाएं।
10 वर्षीय एक बच्ची झूले पर झूल रही थी। आरोप है कि दूसरे समुदाय की महिलाओं ने झूले के विवाद में बच्ची और किशोरी को पीट दिया। जिसके बाद बच्ची ने शोर मचाया तो अन्य महिलाएं भी जुट गई। जिसके बाद महिला ने अपने पति फरमान को भी बुला लिया।  

4 of 5
पुलिस के सामने धुनाई करतीं महिलाएं।
इस बीच दोनों समुदाय की महिलांए आपस में भिड़ गई और जमकर मारपीट हुई। हंगामे की सूचना पर कोतवाली थाने के दरोगा गजेंद्र सिंह भी पुलिस के साथ पहुंच गये। पुलिस तमाशबीन बनी रही और महिलांओं में मारपीट होती रही। बचाव में आये महिला के पति के साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस के सामने धुनाई करतीं महिलाएं।
बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एसओ कोतवाली  विजय गुप्ता का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है, जिन्होंने आपस में समझौता कर लिया। लेडीज पार्क में एक महिला का पति फरमान अंदर घुस गया था, जिसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें