फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muskan Rastogi Pregnant: किसके बच्चे की मां बनने वाली है पति के टुकड़े करने वाली मुस्कान? अब उठ रहे ये दो सवाल

Mon, 07 Apr 2025 07:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्यारे लाल जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेल में आकर मुस्कान का गायनिक टेस्ट किया था। इसकी रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है कि मुस्कान पेट से है। 
विज्ञापन
1 of 12
साैरभ, मुस्कान व प्रेमी साहिल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया है। बता दें कि रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ी थी। मुस्कान को जेल में कई बार उल्टी भी हुई थी। मुस्कान में प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान के मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर को पत्र लिखा था। प्यारे लाल जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेल में आकर मुस्कान का गायनिक टेस्ट किया था। इसकी रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है कि मुस्कान पेट से है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस की जांच में एक सवाल यह भी शामिल हो जाता है कि आखिर मुस्कान के गर्भ में किसका बच्चा है। क्योंकि पति सौरभ राजपूत करीब दो साल बाद लंदन से लौटा था और इस बीच साहिल शुक्ला और मुस्कान के बीच पहले से संबंध थे। 
विज्ञापन

2 of 12
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने दूसरा बड़ा सवाल
दूसरे जिस सवाल का जवाब अब पुलिस को ढूंढना होगा वो ये है कि क्या मुस्कान और साहिल को प्रेग्नेंसी की बात पहले से पता थी और इस वजह से दोनों ने मिलकर सौरभ को रास्ते से हटाया। दोनों ने अबॉर्शन (गर्भपात) कराने की बजाए सौरभ की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

3 of 12
साैरभ हत्याकांड, कातिल मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान की बेटी नानी-नाना के पास
बता दें कि 19 मार्च से मुस्कान और साहिल मेरठ जिला जेल में बंद है। मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। जेल आने के बाद मुस्कान का प्राइमरी मेडिकल टेस्ट किया गया था। तब वो पूरी तरह स्वस्थ थी। इससे पहले, मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने मुस्कान की मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। मुस्कान के मां-बाप ने हत्या के खुलासे वाली बात पुलिस के समक्ष फिर से दोहराई है। बाकी लोगों के बयान भी जल्द कराने की तैयारी है। पुलिस की चार्जशीट भी लगभग तैयार हो गई है। जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। सौरभ की बेटी पीहू अपनी नानी के पास है।

4 of 12
मुस्कान व मृतक साहिल - फोटो : अमर उजाला
तीन मार्च की रात की गई थी सौरभ की हत्या
इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मुस्कान और साहिल ने सौरभ को बेहोश कर दिया और उसके सीने में चाकू घोंप दिया था। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और उसके टुकड़े किए। सिर को गर्दन से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए। कटा सिर और दोनों हाथ एक बैग में लेकर साहिल अपने घर चला गया। 
विज्ञापन

5 of 12
प्लास्टिक का वह ड्रम जिसमें हत्या कर शव को रखकर सीमेंट से सील किया गया - फोटो : संवाद
हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में डाला, शिमला चले गए दोनों
इसके बाद साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया। चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए। गत 11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया। साहिल और मुस्कान 17 मार्च की देर रात मेरठ आए और 18 मार्च को सौरभ की हत्या का खुलासा मुस्कान ने किया। 
विज्ञापन

6 of 12
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 अप्रैल को अगली पेशी
मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी ने बताया कि मुस्कान ने पहले तो उन्हें 18 मार्च की सुबह सौरभ की हत्या की फर्जी कहानी सुनाई थी। शक होने पर पूछताछ की और उसे थाने ले जाने लगे तो मुस्कान ने सौरभ की हत्या की बात कबूली। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस मामले में साहिल और मुस्कान जेल में बंद हैं। अब कोर्ट में उनकी अगली पेशी 15 अप्रैल को है। 
विज्ञापन

7 of 12
साैरभ के साथ मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
जल्द दर्ज की जाएगी चार्जशीट
मुस्कान के परिजनों ने यह भी बताया कि मुस्कान ने हमें गुमराह किया। पहले सौरभ के भाई राहुल और मां रेणू देवी पर हत्या की बात बताई, लेकिन बाद में उसने खुद अपने प्रेमी के साथ हत्या करने की बात कबूल की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। सभी के बारी-बारी से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

8 of 12
कातिल साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान सीख रही सिलाई, साहिल कर रहा खेती
जेल में मुस्कान सुंदर कांड का पाठ कर रही है। सिलाई भी सीख रही है। वहीं साहिल रामायण पाठ कर रहा है। साथ ही सब्जी की खेती में भी हाथ बंटाता है। उधर, अभी तक मुस्कान से मिलने के लिए परिवार का कोई सदस्य नहीं आया है।

9 of 12
मस्ती में झूमते मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
साहिल से मिलने को बेताब है मुस्कान
जेल में भी मुस्कान साहिल से मुलाकात करने के लिए बेताब हैं। कई बार वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा को मुस्कान अर्जी दे चुकी है। हालांकि जेल के नियमानुसार दोनों को मिलाया नहीं जा सकता।

10 of 12
कातिल साहिल,मुस्कान और मृतक सौरभ - फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। 

11 of 12
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ थाने पहुंची थी मुस्कान
18 मार्च को पिता प्रमोद कुमार मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद कर लिया। लंदन में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था।
विज्ञापन

12 of 12
मुस्कान के साथ डांस करता सौरभ - फोटो : अमर उजाला
तीन मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद तीन मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें