बागपत के बालैनी थानाक्षेत्र के ग्राम मवीकलां में शनिवार रात घेर में सो रहे किसान की फावड़े से वार करके हत्या कर दी गई। रुपये के लेनदेन को लेकर प्रधान के देवर ने वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात को खुलासा पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से किया। इंडो फोर्ड नाम का डॉग एक ट्यूबवेल पर पहुंचा, जहां पुलिस ने ट्यूबवेल मालिक से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया।