फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की 'मौत' का दर्द: हर आंख से बह रहे थे आंसू... रह गया जिंदगीभर का गम, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

Fri, 31 Aug 2018 11:01 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 13
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेखौफ बदमाशों ने दो युवकों का अपहरण कर दोनों के परिवारों से पांच-पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी। बदमाशों ने कहा था कि अगर सुबह हो गई तो 15 लाख रुपए देने पड़ेंगे। लेकिन गुरुवार सुबह जब बेटे की हत्या की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान हर किसी की आंखों से आंसू बह रहे थे। आपको भावुक कर देंगी ये तस्वीरें :-
विज्ञापन

2 of 13
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जवान बेटे की हत्या से गांव में सन्नाटा पसर गया। और इस दौरान हर किसी की आंख से आंसू बह रहे थे। जिधर भी देखो, उधर हर कोई रो रहा था।
विज्ञापन

3 of 13
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सहारनपुर जिले में बुधवार रात को दो युवकों का अपहरण हो गया था। बदमाशों ने फोन करके दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। और कहा था कि उनकी बताई गई जगह पर मोटरसाइकिल से समय से पहुंच जाना। उसका नंबर बता देना। रास्ते में ही उनसे रकम वसूल ली जाएगी।

4 of 13
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात को उस्मान और अरशद का लगभग दस बजे अपहरण करने के बाद चारों नकाबपोश बदमाशों ने दोनों से उनके मोबाइल फोन छीन लिए। लगभग साढ़े 12 बजे अरशद से बदमाशों ने उसके साले आमिर को फोन कराया। फोन करके कहलवाया गया कि उनका अपहरण किया गया है। अरशद ने बताया कि उसके बाद बदमाश ने उससे फोन छीन लिया। फिर बदमाश ने आमिर से कहा कि उन्हें जल्दी से पांच लाख रुपये दे दो। बदमाश ने आमिर से ही उस्मान के घर जाकर वहां से भी पांच लाख रुपये लाने के लिए कहा। धमकी दी कि पैसे नहीं दिए गए तो वे दोनों को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

5 of 13
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
अरशद के ससुर आरिफ ने बताया कि उनसे पहले साढ़े 12 बजे फोन किया गया और कहा गया कि रात में ही दोनों से 10 लाख रुपये भिजवा दें। उन्हें बता दिया जाएगा कि पैसे कहां देने हैं। उसके लगभग आधा घंटे बाद फिर फोन किया गया तथा कहा गया कि रात में ही दस लाख रुपये भिजवा दें। रात में दस लाख रुपये नहीं भेजे गए तो दिन में 15 लाख रुपये देने पड़ेंगे। (फोटो में पुलिस से नोकझोंक करते पीड़ित परिजन)
विज्ञापन

6 of 13
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने कहा कि कार की बजाय मोटरसाइकिल से पैसे देने के लिए आएं और मोटरसाइकिल का नंबर पहले से ही बता दें। रास्ते में ही उनसे पैसे ले लिए जाएंगे और दोनों को छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीसरा फोन लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच पहुंचा। उस समय सभी लोग थाने में बैठे हुए थे। वहां भी उनसे जल्दी पैसे का इंतजाम कर भिजवाने के लिए कहा गया। (पुलिस से पीड़ित परिजनों की तीखी नोकझोंक)
विज्ञापन

7 of 13
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राहगीर ने दी मोटरसाइकिल की सूचना
पुलिस लोगों के साथ अपहृत युवकों को तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह ग्राम हैदरपुर के शोएब ने पुलिस को सूचना दी कि रास्ते में तारों में उलझी हुई बाइक पड़ी है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को बरामद कर लिया। उसके बाद आसपास क्षेत्र में युवकों की भी तलाश की गई। (घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचे)

8 of 13
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
गांव के एक बच्चे ने बताया कि जब वो खेत से चारा लेकर आ रहा था तो उसने 4-5 लोगों को जंगल में देखा था। जिसके बाद भीड़ ने खेत को घेर लिया। वहां बदमाश तो नहीं मिले लेकिन अपहरण किए गए दोनों युवक वहां पड़े हुए मिल गए। (फोटो में पुलिस से नोकझोंक करते पीड़ित परिजन)

9 of 13
सदमे में परिजन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को व्यापारी से लूटे फोन से मांगी फिरौती
पुलिस के अनुसार जिस फोन से फिरौती मांगी गई उसकी जांच की तो पता चला कि बुधवार को सुबह पिलखनी में गारमेंट व्यापारी ग्राम इब्रामिपुरा निवासी अफजाल से लूटा गया था। पुलिस मान रही है कि जिसने व्यापारी को लूटा उन्हीं बदमाशों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी। (बेटे की हत्या के बाद सदमे में पिता)
 

10 of 13
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह मिला बदमाशों का सामान
पुलिस और लोगों को कांबिंग के दौरान कई स्थानों पर बदमाशों के द्वारा प्रयोग किया गया सामान मिला। एक स्थान में गन्ने के खेत के बीच एक बैग मिला जिसमें डायरी, चप्पल कुछ कपड़े बरामद हुए। ऐसा लगता था कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दे रहे थे। वहीं एक खेत से एक रुमाल भी बरामद हुआ, जो बदमाशों ने मुंह ढकने के लिए प्रयोग किया था।

11 of 13
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बदमाश होने की आशंका से कराई स्कूल की छुट्टी
जिस खेत में बदमाशों के छिपे होने का अंदेशा था उसके पास ही सरकारी प्राथमिक विद्यालय था। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल की छुट्टी करा दी। स्कूली बच्चों को पुलिस की सुरक्षा में पुलिस की गाड़ी से उनके घरों में भिजवाया। एसएसपी ने कहा कि कहीं बदमाश अपने बचाव में बच्चों को ढाल के रूप में प्रयोग न कर लें। (फोटो में विलाप करते परिजन)

12 of 13
ग्रामीणों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन कैमरे से ली गई खेतों की तलाशी 
खेतों में बदमाशों के छुपे होने की आशंका के चलते एसएसपी ने ड्रोन कैमरे मंगवाए। खेतों के ऊपर से ड्रोन को उड़ाया और खेतों को छान मारा, लेकिन कोई भी हाथ नहीं आया। बाद में पुलिस के हाथ एक संदिग्ध व्यक्ति लगा। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। (फोटो में ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस)
विज्ञापन

13 of 13
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विलाप करते परिजन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें