मेरठ के साैरभ हत्याकांड के सदमे से लोग उबरे भी नहीं थे कि सहारनपुर में भाजपा नेता ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जनपद के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में शनिवार को एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।
इस भयावह घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि हमले में पत्नी नेहा (32), बेटे शिवांश (4) और देवांश (7) श्रद्धा (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि अस्पताल में उपचार के दाैरान बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने दम तोड़ दिया।