फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: BJP नेता ने पुलिस को किया फोन, बोला- मैने सबको गोली मार दी...! तीन बच्चों की माैत, पत्नी गंभीर

Sat, 22 Mar 2025 04:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

यूपी के सहारनपुर में एक भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारकर घायल कर दिया। तीनों बच्चों की अस्पताल में माैत हो गई जबकि पत्नी जिंदगी और माैत से जूझ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा नेता पत्नी व बच्चों के साथ, माैके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के साैरभ हत्याकांड के सदमे से लोग उबरे भी नहीं थे कि सहारनपुर में भाजपा नेता ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जनपद के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में शनिवार को एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।

इस भयावह घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि हमले में पत्नी नेहा (32), बेटे शिवांश (4) और देवांश (7) श्रद्धा (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि अस्पताल में उपचार के दाैरान बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
माैके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
दरवाजा खोला, पुलिस को काॅल किया और कहा मैंने सबको गोली मार दी!
वारदात के समय गोलियों की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग और योगेश के चाचा मौके पर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद योगेश ने दरवाजा खोला और पुलिस को फोन करते हुए बोला- मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है। हैरानी की बात यह रही कि उसने भागने की कोई कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल में माैजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
पत्नी पर शक बना हत्या की वजह, पुलिस कर रही जांच
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि योगेश को अपनी पत्नी नेहा पर किसी से अवैध संबंध का शक था। इसी शक ने इस भयावह कांड को अंजाम दिया या कोई और वजह थी, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है और पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: हिमाचल के इस होटल में ठहरे थे दोनों, स्टाफ ने साहिल और मुस्कान को लेकर बताई चौंकाने वाली बातें

4 of 5
घायल महिला को अस्पताल लेकर जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
इलाके में सनसनी, हर कोई हैरान
इस निर्मम हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग अविश्वास में हैं कि आखिर एक पिता इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दे सकता है। पुलिस ने योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
गोलीकांड के बाद खुद पुलिस को किया फोन
पत्नी और बच्चों को गोली मारने के बाद आरोपी योगेश रोहिला ने न तो भागने की कोशिश की और न ही किसी को गुमराह करने का प्रयास किया। बल्कि उसने खुद ही एसएसपी, सीओ और कोतवाल को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें