मेरठ के ब्रह्मपुरी में सराफ पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा रातभर थाने की हवालात में हंसता रहा। नशा उतरने के बाद भी उसे कोई पछतावा नहीं हुआ। रविवार को पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हत्यारोपी पर तीन केस दर्ज हुए हैं। एक केस विनोद के छोटे बेटे की तहरीर पर हत्या का, दूसरा पुलिस पर जानलेवा हमले का है और तीसरा इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी, सुभाष अत्री ने शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज कराया है। वहीं, गमगीन माहौल में परिजनों ने सराफ के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।