फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-विवाह के दो साल बाद ही पति को दूसरी युवती से हुआ प्यार, राह में रोड़ा बनी पत्नी तो दी खौफनाक मौत

Tue, 01 Dec 2020 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी आमिर और सिमरन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शहादरा की रहने वाली सिमरन ने शायद ही कभी सोचा होगा कि जिस शख्स की मोहब्बत में वह अपना घर परिवार छोड़कर जा रही है, वही उसकी जिंदगी का दुश्मन बन जाएगा। जिस प्रेमी ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं, कोर्ट मैरिज की दो साल बाद ही उसे किसी और लड़की से प्यार हो गया। वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन सिमरन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। राह में रोड़ा बन रही सिमरन को रास्ते से हटाने के लिए पति ने रची ऐसी खौफनाक साजिश जिसने सिमरन की जिंदगी खत्म कर दी।

 
विज्ञापन

2 of 7
सिमरन का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले दिल्ली निवासी युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक ने दूसरी शादी करने के लिए पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी पति को लखनऊ से गिरफ्तार कर खेत से शव बरामद किया। मां की तहरीर पर पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता पांच दिनों से लापता थी। 
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी आमिर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मंडोली शाहदरा निवासी सिमरन (23) ने दो साल पहले आमिर पुत्र शाहिद से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से दोनों सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में किराए पर रह रहे थे। युवक के अन्य परिवार वाले पास के गांव जैनपुर में पनीर का काम करते थे। कुछ दिनों बाद सिमरन ने अपनी मां शाबरी को बताया कि पति दूसरी शादी करने की बात कहकर छोड़ने की धमकी देता है। 



 

4 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस व डॉग स्क्वायड - फोटो : अमर उजाला
शाबरी ने पुलिस को बताया कि बेटी से आखिरी बार 25 नवंबर को बात हुई थी। उसने बताया था कि पति दूसरी शादी करने पर उतारू है। उसके बाद से बेटी का फोन बंद बता रहा था। हर्रा स्थित मकान पर भी ताला लगा मिला। शनिवार को सरूरपुर थाने में हर्ष नगर दिल्ली निवासी शाबरी बेगम पत्नी शरीफ ने दामाद आमिर व अन्य तीन के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 
विज्ञापन

5 of 7
meerut police - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में नजर आए हत्यारोपी
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में साक्ष्य मिले हैं। आरोपी एक बोलेरो गाड़ी में विवाहिता को डालकर ले जाते दिख रहे हैं। सर्विलांस की मदद से रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी आमिर को लखनऊ से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पत्नी से छुटकारा चाहता था 
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हत्यारोपी आमिर पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था। 25 नवंबर को दोनों में हाथापाई हुई थी। उसी रात आमिर ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को जैनपुर गांव के जंगल में दफना दिया। आमिर पुत्र शाहिद निवासी मंडोली दिल्ली, आरिज पुत्र मतीन निवासी नूरपुर अलीगढ़, नसीम निवासी नूंह मेवात हरियाणा, बबलू निवासी बिनौली बागपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी अजय साहनी, मेरठ - फोटो : amar ujala
मुख्य आरोपी गिरफ्तार 
युवक ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। मुख्य आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। -अजय साहनी, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें