सात माह पूर्व नजीबाबाद में बसपा नेता एवं प्रापर्टी डीलर हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की हत्या के मामले में आरोपी कुख्यात शाहनवाज की बिजनौर में सीजेएम कोर्ट में पिस्टल से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए। पेशी पर लाया गया शाहनवाज का साथी जब्बार फरार हो गया। वारदात को हाजी अहसान की दूसरी पत्नी के बेटे ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
Murder in court
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट परिसर में शाहनवाज की हत्या के बाद दबोचे गए साहिल ने पुलिस को बताया कि अपने पिता हाजी अहसान की हत्या का बदला लेने के लिए उसने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। साहिल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हाजी अहसान की हत्या के बाद से ही वह बदले की आग में सुलग रहा था। उसने तभी से ठान लिया था कि पिता की हत्या का बदला जरूर लेना है।
विज्ञापन
3 of 5
मृतक शाहनवाज की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए मौके का इंतजार कर रहा था। साहिल ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके साथ पकड़ा गया सुमित व अफराज उसके दोस्त हैं। उन दोस्तों के साथ ही उन्होंने शाहनवाज की हत्या की है। वारदात को अंजाम देने में किन लोगों ने मदद की, इस बारे में साहिल ने कुछ नहीं बताया। साहिल के अलावा पुलिस ने सुमित व अफराज से भी अलग से पूछताछ की।
4 of 5
Murder in court
- फोटो : अमर उजाला
तीनों एक दूसरे को अपना दोस्त बता रहे हैं। पुलिस तीनों से गहराई से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस तीनों से यह भी पता लगाने में जुटी है कि कोर्ट परिसर में उनके पास पिस्टल कहां से आए और कौन लोग उनके साथ थे। कब से वे हत्या की योजना बना रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक तीनों अभी हत्याकांड के बारे में खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। तीनों को हत्या के बारे में पहले से ही पक्का कर दिया गया है कि उन्हें मुंह नहीं खोलना है। तीनों एक ही सुर में बात कर रहे हैं। अलग से कुछ नहीं बता रहे हैं। साहिल बस इतना ही कहता है कि उसने अपने पिता की हत्या का बदला ले लिया।