फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या: सहेली को हर जगह साथ लेकर चलती थी प्रेमिका, तंग आकर प्रेमी ने दोनों की दी दर्दनाक मौत

Wed, 18 Aug 2021 01:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala, meerut
मेरठ के सरधना की रहने वाली हिना और अफसाना की हत्या करने वाला आरोपी गौरव त्यागी का 12 घंटे का रिमांड पुलिस को मिल गया है। हत्यारोपी से पुलिस को काफी सबूत तलाशने हैं। पुलिस का दावा है कि रिमांड पर लिए जाने के बाद ही हत्यारोपी गौरव हत्या की रात से जुड़े सारे राज उगलेगा। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि आज सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक गौरव त्यागी पुलिस रिमांड में रहेगा, जिससे पुलिस हत्या से संबंधित कई सबूत जुटाने के प्रयास करेगी। 
 
सरधना थानाक्षेत्र के नानू-रतौली गांव मार्ग स्थित नाले में शनिवार सुबह दो युवतियों के शव मिले थे। इनकी पहचान अफसाना निवासी नानू सरधना और हिना निवासी सीमापुरी, दिल्ली के रूप में हुई। हिना अफसाना के भाई शाहरुख की साली थी। दोनों की दोस्ती थी। अफसाना का प्रेम-प्रसंग गांव के ही गौरव से था। बाद में गौरव और अफसाना के रिश्ते में खटास आ गई। युवतियों ने गौरव के खिलाफ थाने में तहरीर देकर धमकी दी फिर उसको ब्लैकमेल करने लगीं। 
विज्ञापन

2 of 7
नहर पटरी पर मिले युवतियों के शव - फोटो : amar ujala, meerut
गौरव और उसका दोस्त आकाश 10 अगस्त को अमजद की ईको गाड़ी लेकर नोएडा पहुंचे, जहां पर दोनों लड़कियां किराए के फ्लैट में रहती थीं। गौरव दोनों को गाजियाबाद में शॉपिंग की बात कहकर अपने साथ कार में बैठाकर ले आया।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार में गौरव ने पहले हिना के सिर में गोली मारी और फिर नानू नहर के पास अफसाना की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

3 of 7
हत्यारोपी गौरव व उसका दोस्त दाएं - फोटो : अमर उजाला
दोनों समलैगिंक थी, मुझे बर्बाद कर दिया
पूछताछ में आरोपी गौरव त्यागी ने अपनी प्रेमिका अफसाना और हिना को समलैंगिक बताया। कहा कि वे एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं थीं। हिना लड़के की तरह रहती थी। अफसाना हर जगह उसे साथ लेकर चलती थी। दोनों का खर्च गौरव को उठाना पड़ रहा था। इस चक्कर में वह अपनी दो बीघा जमीन भी बेच चुका था। 

गौरव ने बताया कि वह अफसाना से प्यार करता था और उससे शादी भी करना चाहता था, लेकिन अफसाना हिना को छोड़ने को तैयार नहीं थी।

4 of 7
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व पुलिस - फोटो : amar ujala, meerut
हिना मर गई..., तू मेरे साथ चल
खून से लथपथ हिना का शव गाड़ी में पड़ा था। गाड़ी से उतारकर गौरव अफसाना को कुछ दूर पर ले गया। यहां पर दोनों में करीब एक घंटे बात हुई। गौरव ने अफसाना से कहा कि हिना मर चुकी है, अब तू मेरे साथ चल। लेकिन, वह नहीं मानी।

इसके बाद आकाश के साथ मिलकर गौरव ने अफसाना को भी मार डाला। बाद में दोनों के शव नानू-रतौली गांव मार्ग पर नाले में फेंक दिए। आकाश डाबका गांव का निवासी है। गौरव ने आकाश को उसके घर छोड़ा और खुद भी अपने घर चला गया। 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala, meerut
गौरव बोला, मुझे पछतावा नहीं
पुलिस के सामने गौरव ने कहा, मुझे अफसाना और हिना को मारने का कोई पछतावा नहीं है। मैंने अफसाना को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी। उसकी धमकी, मारपीट और ब्लैकमेल से परेशान हो चुका था।

पुलिस से आरोपी ने सारी बात बता दी। अफसाना के भेजे मैसेज भी गौरव ने अपने मोबाइल में दिखाए। अफसाना की कई रिकॉर्डिंग गौरव के मोबाइल में मिली। पुलिस ने गौरव व अफसाना के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल ली है।
विज्ञापन

6 of 7
मामले की जानकारी करती पुलिसय़ - फोटो : amar ujala
ढाई साल पहले हुई थी मुलाकात
गौरव ने बताया कि वह गांव में मोबाइल रिपेयरिंग और रिचार्ज करने का काम करता था। अफसाना से मुलाकात उसकी ढाई साल पहले हुई, तभी से वह दोनों प्यार करने लगे। यह बात दोनों के परिजनों को पता लगी थी। विरोध भी हुआ, लेकिन वह नहीं माने।
 
अफसाना को दिल्ली सीमापुरी में भाई की ससुराल में भेज दिया गया। वहां भाई की साली हिना से उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों के बीच लगाव हो गया। अब अफसाना कहने लगी थी कि गौरव को छोड़ सकती हूं, लेकिन हिना को नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मामले की जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : amar ujala
विवेचना के लिये एसआईटी गठित
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दो युवतियों की हत्या हुई है। इस हत्याकांड में कई राज ओर खुलने बाकी हैं। गौरव और आकाश के अलावा घटना में कोई शामिल था या नहीं, इसका भी खुलासा होना बाकी है।
 
इस घटना को गंभीर मानते एसएसपी ने विवेचना करने के लिए एसआईटी गठित कर दी। इसमें सीओ दौराला, सर्विलांस प्रभारी, इंस्पेक्टर सरधना और दो दरोगा शामिल हैं। वहीं, 24 घंटे से पहले खुलासा करने पर पुलिस टीम को इनाम भी दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें