फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने पर की दोस्त की हत्या, शव फेंककर घर आकर सो गया, परिजनों का थाने पर हंगामा

Sun, 29 Dec 2024 05:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 11वीं के छात्र ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर डाली। वजह सामने आई कि गर्लफ्रेंड को दोस्त ब्लैकमेल कर रहा था। कई बार समझाने पर भी नहीं माना तो उसने हथाैड़े से कूचकर हत्या कर दी। शव काली नदी के किनारे फेंक कर घर आ गया।
विज्ञापन
1 of 6
स्कूटी व थाने में माैजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी कक्षा 11वीं के छात्र ने अपने दोस्त अभिनव की बेरहमी से सिर कूचकर हत्या कर डाली। बताया गया कि छात्र ने प्रेमिका को ब्लैकमेल करने के चक्कर में हथौड़े से वारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने दोस्त की हत्या गढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप के पास की। इस दौरान आरोपी ने छात्र के सिर व मुंह पर एक दर्जन से अधिक हथौड़े से वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से घर आ गया। पीड़ित परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से लिसाड़ी के रहने वाले हैं। लेकिन पिछले नौ साल से अपने साले के मकान में रह रहे हैं। परिवार में पत्नी कविता, बेटी (13) आराध्या व बेटा अभिनव (17) था। पीड़ित कॉलोनी में ही किराना की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जाम लगाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को उनका बेटा अभिनव अपने दोस्त के साथ मंगल पांडे नगर स्थित फिजिक्स कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए गया था। लेकिन जब देर शाम तक बेटा वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने बेटे की तलाश शुरू की थी। 

4 of 6
जाम लगाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
देर शाम परिजन थाने पहुंचे और छात्र की गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें आरोपी छात्र के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। लगभग चार घंटे तक आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। 
विज्ञापन

5 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सख्ती से पूछने के बाद आरोपी ने बताया कि अभिनव उसकी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहा था। जिसको लेकर उसने अभिनव को समझाया था। लेकिन अभिनव ने उसकी बात को नहीं माना था। जिसके बाद उसने अभिनव की हत्या की प्लानिंग की तैयारी कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने गढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप के पीछे ट्यूबवेल के पास से छात्र का शव बरामद किया। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की हत्या का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें