फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: आंगन में सो रहा था युवक, छत में लगे जाल से लगाया निशाना, सिर में गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Fri, 13 Sep 2024 03:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
प्रवेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में दो दिन पहले रसूलपुर मढ़ी गांव के विनीत हत्याकांड का पुलिस खुलासा करना तो दूर हत्याकांड में कोई सुराग तक नहीं लगा पाई थी कि दूसरे दिन फिर मिर्जापुर गांव में युवक की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।

शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे घर के आंगन में सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए।  युवक की हत्या कर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जांच पड़ताल में सामने आया कि युवक को छत में लगे जाल से गोली मारी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रवेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रोहटा के गांव मिर्ज़ापुर में रात साढ़े तीन बजे प्रवेश शर्मा (21) वर्ष पुत्र नंद किशोर उर्फ पप्पू का सोते समय गोली मार दी। परिजनों ने बताया कि हमलावर छत में लगे जाल से युवक को गोली मारकर फरार हो गए।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रवेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर निवासी प्रवेश (21) पुत्र पप्पू शर्मा घर में ही परिवार वालों के साथ आंगन में सोया हुआ था। परिजनों ने बताया कि रात में किसी समय ऊपर आंगन के खुले हुए जाल से किसी ने गोली मारी जो उसके सीधे सिर में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर पास हो रहे परिवार के लोग जग गए लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।
 

4 of 5
प्रवेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मौके पर सूचना पाकर पुलिस पहुंची और परिजनों से बातचीत करते हुए जांच पड़ताल की। पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन कोई हत्या का सुराग नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रवेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मामले की जांच पड़ताल के लिए जुटी हुई थी और मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस घटना की खुलासे के लिए सुबूत जुटा रही है। वहीं दूसरी ओर गांव में हुई युवक की हत्या को लेकर दहशत का माहाैल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें