फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मुन्ना बजरंगी हत्या: 34 सेकेंड में मर्डर, और बागपत जेल की अनदेखी तस्वीरें, सिर्फ एक क्लिक में देखें

Fri, 13 Jul 2018 03:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
1 of 11
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोलियों से भूनकर हत्या की गई। खास बात यह है कि 100 से ज्यादा मर्डर करने वाले मुन्ना को सिर्फ 34 सेकेंड में मौत के घाट उतार डाला। आगे देखिए बागपत जेल की कुछ अनदेखी तस्वीरें...

2 of 11
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला
जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में प्रशानिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। आगे जानिए फिर क्या हुआ...

3 of 11
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद फोरेंसिक टीम भी जेल पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली।

4 of 11
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने आनन- फानन में मुन्ना बजरंगी को अस्पताल ले जाना चाहा, लेकिन तब तक मुन्ना ने दम तोड़ दिया था।

5 of 11
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला
डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया और सभी पुलिसकर्मचारी और प्रशासनिक अफसर हांफते नजर आए।
विज्ञापन

6 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जेल में पति की हत्या की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। डॉन मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह अपने बच्चों के साथ उसी वक्त बागपत पहुंची और हंगामा कर दिया। सीमा सिंह ने धमकी दी थी कि शव को लेकर लखनऊ जाएंगे और मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरना देंगे।

7 of 11
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला
वहीं डीएम ऋषिरेंद्र और एसपी जय प्रकाश सिंह भी जेल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मुन्ना की पत्नी को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया।

8 of 11
मुन्ना की पत्नी सीमा सिंह और बेटी - फोटो : अमर उजाला
अचानक पति की हत्या से पत्नी सीमा सिंह सदमे में आ गई। वहीं बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

9 of 11
फाइल फोटो
यह वहीं तस्वीर है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद वायरल हुई दो तस्वीरों ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। आगे जानिए क्या हुआ...

10 of 11
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला
तस्वीरों के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद भी उस पर गोलियां बरसाई गई। पहली तस्वीर में मुन्न बजरंगी के आसपास ताजा खून बिखरा हुआ है। लेकिन उसके सीने के बाएं हिस्से में गोली का कोई निशान नहीं है।
विज्ञापन

11 of 11
फाइल फोटो
वहीं, दूसरी तस्वीर में आसपास पड़ा खून सूख गया है, लेकिन गोली लगने का एक नया निशान बाएं हिस्से में नजर आ रहा है। इस घाव में खून का रिसाव न होने से यह स्पष्ट हो रहा है कि मुन्ना बजरंगी मौत यह गोली लगने से काफी देर पहले ही हो चुकी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
Next
AU ऐप में पढ़ें