नीली जैकेट में कुख्यात सुनील राठी
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जेल अधीक्षक वधी राम की रिपोर्ट के बाद मथुरा जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने 23 अप्रैल को जेल वॉर्डर माधव राम और हेड जेल वॉर्डर अजेंद्र कुमार को बर्खास्त कर दिया था। पिछले महीने बर्खास्त जेल वॉर्डर माधव राम के नाम से मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में बागपत जेल की अव्यवस्थाओं और हत्या के दिन की कहानी पर कई सवाल उठाए गए थे। जेल प्रबंधन, ड्यूटी लगाने और वारदात पर माधव ने कई सवाल उठाते हुए पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।