फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: जेल से बरामद पिस्टल की जांच अभी तक अधूरी, ये हैं पांच अनसुलझे बड़े सवाल

Sun, 12 May 2019 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 12
मुन्ना बजरंगी - फोटो : SELF
मुन्ना बजरंगी की हत्या के अधिकतर सवाल अनसुलझे हैं। पुलिस ने सुनील राठी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, लेकिन अभी भी कई सवाल ऐसे हैं, इनसे पर्दा उठना बाकी है। पुलिस अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हैं, जबकि आगरा से पिस्टल की बैलेस्टिक जांच रिपोर्ट को वापस भेजा था। दोबारा से अब लखनऊ में जांच कराने की बात कही जा रही है, लेकिन अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी - फोटो : file photo
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल से बरामद पिस्टल की बैलेस्टिक जांच आगरा प्रयोगशाला में कराई । पुष्टि हुई थी जो पिस्टल जांच को भेजा  है, उससे गोली ही नहीं चली । पुलिस ने रिपोर्ट वापस भेज दी । पिस्टल की जांच दोबारा लखनऊ प्रयोगशाला में कराने की तैयारी चल रही है, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आगे जानें आखिर मुन्ना बजरंगी की हत्या के खुलासे को लेकर किन सवालों पर टिकी है हर किसी की नजर: -

 
विज्ञापन

3 of 12
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला
वारदात में कई सवाल अनसुलझे हैं, जिनका पुलिस जवाब नहीं दे पा रही है। इनमें सबसे पहला सवाल है कि आखिर बागपत जेल में पिस्टल कैसे पहुंचा, पिस्टल जेल में पहुंचाने वाला शख्स कौन है। हत्या की वारदात में कितने लोग शामिल रहे। मर्डर में कितने शस्त्रों का प्रयोग किया गया। एसपी शैलेश पांडेय के मुताबिक कई बिंदु जांच का विषय हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

 

4 of 12
मुन्ना बजरंगी का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
जेल में थे पिस्टल, तो जांच में क्यों नहीं मिले
अफसरों ने बजरंगी की हत्या के बाद जेल का कई बार निरीक्षण किया। सर्च अभियान चलाया। गटर में एक पिस्टल मिला। इससे सवाल है कि अगर शस्त्र एक से अधिक थे तो वह कहां गए। पुलिस की जांच में क्यों नहीं मिले। एंड्रायड मोबाइल नहीं मिले। जबकि फोटो भी जेल से ही वायरल किए थे।
विज्ञापन

5 of 12
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जांच पर वार्डर ने उठाए सिस्टम पर सवाल
मुन्ना हत्या में जांच में जुटे अफसरों ने जेल वार्डर व हेड जेलवार्डर को सस्पेंड किया। जेल वार्डर के नाम से मुख्य सचिव को पत्र भेज जेल के हालात की कहानी बताई। कहा वारदात से पहले सुनील और उसके भाई की मुलाकात हुई। 
विज्ञापन

6 of 12
मुन्ना बजरंगी व कुख्यात सुनील राठी बाएं - फोटो : अमर उजाला
अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे सुनील राठी का नाम सामने आया। अब सभी के जहन में ये सवाल है कि आखिर सुनील राठी ने मुन्ना की हत्या क्यों की। बताया जा रहा है कि सुनील राठी का भाई पूर्वांचल जेल में बंद है। जहां उसके साथ हाल ही में मारपीट की गई थी। यही नहीं इस घटना के बाद मुन्ना ने सुनील राठी से पूछा था कि क्या तुमने मेरे नाम की सुपारी ले रखी है। क्या ये तो नहीं हत्या के पीछे की बड़ी वजह, जानने के लिए आगे पढ़ें...
विज्ञापन

7 of 12
सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
सुनील राठी का उतराखंड में बड़ा कारोबार है। जिसके चलते कुछ दिनों से मुन्ना बजरंगी ने भी वहां अपना कारोबार फैलाने की कोशिश की थी। लेकिन सुनील राठी उसके इस कदम से काफी नाराज था और दोनों के बीच विवाद की एक लंबी दीवार बनती जा रही थी। यह भी हत्या की एक बड़ी वजह हो सकती है।

8 of 12
डॉन मुन्ना बजरंगी - फोटो : amar ujala
बता दें कि मुन्ना बजरंगी भाजपा विधायक समेत 100 से ज्यादा लोगों की हत्या कर चुका था। क्या उसकी हत्या को लेकर किसी ने षडयंत्र तो नहीं रचा। क्योंकि हत्या से एक दिन पहले ही उसे झांसी से बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था। सुनील पारिवारिक रंजिश के चलते बदमाश बना था। सोमपाल भाटी पर सुनील राठी के पिता और भाई की हत्या का आरोप लगा था। जिस पर सुनील राठी और उसके ग्रुप ने सोमपाल भाटी के समूह के दो लोगों की हत्या कर दी थी। तब से पुलिस सुनील राठी को ढूंढ रही थी।

9 of 12
सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड मामले में एसपी जय प्रकाश सिंह ने सुनील राठी से काफी पूछताछ की। पूछताछ में सुनील राठी ने अपना जुर्म कबूल लिया। राठी ने बताया कि पहले हम दोनों के बीच कहासुनी हुई। फिर उसने मुझपर कमेंट्स किए और मुझे मोटा कहा, इसके बाद मैंने उसे गोलियों से भून डाला। 

10 of 12
पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी को कोर्ट में पेश किया - फोटो : अमर उजाला
सुनील राठी ने बदले थे कई बार कपड़े
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना की हत्या के बाद सुनील राठी हाई सिक्योरिटी जोन में बने जेल के सेल में नहाया था। यही नहीं उसने दिन में कई बार कपड़े में भी बदले थे। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद राठी ने पिस्टल को जेल के गटर में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने गटर के अंदर से पिस्टल को बरामद किया था।

11 of 12
सुनील राठी कोर्ट में पेश करने जाते हुए. - फोटो : amarujala
डॉन मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में सात गोलियां मारी गईं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बजरंगी के शरीर पर कुल 13 घाव मिले हैं। इनमें सात गोली एंट्री होने के हैं और छह गोली एक्जिट होने के। चार गोलियां छाती और तीन गोलियां सिर पर मारी गईं। बाहरी हिस्से पर किसी तरह की चोट के निशान की पुष्टि नहीं हुई है।

 
विज्ञापन

12 of 12
सुनील राठी
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बजरंगी को सात गोली मारी गई, लेकिन मौके पर 10 खोखे मिले हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि वारदात के बाद कहीं हर्ष फायरिंग तो नहीं की गई। कहीं ऐसा तो नहीं कि तीन गोलियां हवा में दागी गई हों। दो मैगजीन और कुल 22 कारतूस भी बरामद हुए। घटनास्थल जेल में होने की वजह से कई सवाल अनसुलझे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें