फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी ने हत्या से पहले बागपत जेल में इस खास अंदाज में की थी एंट्री, ये तस्वीरें हैं गवाह

Tue, 27 Nov 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मुन्ना बजरंगी
पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में एंट्री के वक्त बड़े ही बिंदास अंदाज में देखा गया था। इसका सबूत यह है कि आठ जुलाई रविवार की रात में जब मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से बागपत जेल लाया गया, तो उस समय किसी ने डॉन की एक वीडियो बना ली। जिसमें वह हंसता हुआ दिख कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। आगे तस्वीरों में देखिए मुन्ना डॉन का बिंदास अंदाज...
विज्ञापन

2 of 6
मुन्ना बजरंगी
मुन्ना बजरंगी का एक आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो आठ जुलाई रात नौ बजे का है। जब झांसी जेल से मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में लाया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
मुन्ना बजरंगी
वीडियो में बागपत जेल में एंट्री से ठीक पहले मुन्ना बजरंगी पुलिस के सुरक्षा घेरे में है। मुन्ना बजरंगी कभी बातें कर रहा है तो कभी हंस रहा है। रविवार की रात में करीब सवा नौ बजे माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से एंबुलेंस में बागपत जेल शिफ्ट किया गया था।

 

4 of 6
मुन्ना बजरंगी
इसी दौरान जिला जेल के मुख्य द्वार पर एंबुलेंस से उतरते समय डॉन मुन्ना बजरंगी का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इस वीडियो में डॉन एंबुलेंस से उतरता हुआ नजर आ रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला
मुन्ना बजरंगी ने एंबुलेंस से उतरकर पुलिस कर्मियों के साथ भी बातचीत की और अपना सामान उठाया। वीडियो में पुलिस कर्मियों से घिरे यूपी के सबसे बड़े डॉन का आखिरी अंदाज खूब वायरल हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुन्ना बजरंगी
अगले ही दिन सोमवार को  बागपत जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। चंद मिनट में ही वीडियो लाखों लोगों के मोबाइल में पहुंच गई। हालांकि वीडियो को किसने वायरल किया, पुलिस अभी भी इसकी जांच कर रही है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि वीडियो जिसने भी वायरल की है, उसकी जांच कराई जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें