फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moto X Factor Bike Race: बाइक रेसर रेहान ने गुरुग्राम में दिखाया जलवा, मैकेनिक से बना नामचीन बाइक रेसर

Tue, 21 Feb 2023 12:22 PM IST
Dimple Sirohi एजाज अहमद, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
बाइकर रेहान - फोटो : अमर उजाला
मेहनत, लगन और इच्छाशक्ति से इंसान मुश्किल से मुश्किल मंजिल पा सकता है। बिजनौर जनपद के रहने वाले रेहान खान ने बाइक मैकेनिक से देश के नामचीन बाइक रेसरों में अपना नाम शामिल कराया है। गुरुग्राम हरियाणा में रेहान खान ने ऑल इंडिया बाइक रेस में दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त कर जनपद बिजनौर का नाम रोशन किया है।

नजीबाबाद वासियों ने शायद ही उम्मीद की होगी कि नजीबाबाद में बाइक मैकेनिक के रूप में रोजी-रोटी तलाशने वाला रेहान एक दिन नामचीन बाइक रेसर बनेगा। मोहम्मद उस्मान के पुत्र रेहान खान ने गुरुग्राम हरियाणा में 19 फरवरी को आयोजित ऑल इंडिया बाइक चैंपियनशिप में दो बाइक रेस कैटेगरी में क्रमशः दूसरा और तीसरा पुरस्कार प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया।  
 
गुरुग्राम हरियाणा में मोटो एक्स फैक्टर बाइक रेस के एक्सपर्ट क्लास में रेहान खान ने शानदार प्रदर्शन से दूसरा स्थान प्राप्त किया। जयपुर के सईद और गुजरात के टीटू पठान को क्रमशः प्रथम और तृतीय पुरस्कार मिला। एनसीआर रेस क्लास कैटेगरी में रेहान खान ने ऑल इंडिया तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली के साबु मलिक और उमर क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे।
विज्ञापन

2 of 5
बाइकर रेहान - फोटो : अमर उजाला
बाइक राइडर्स और बाइक रेस की दुनिया में रेहान खान की अपनी खास पहचान है। वर्ष 1990 के दशक में पहली बार रेहान ने दिल्ली मोटो क्रॉस में हिस्सा लेकर पांचवा स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2007 में हिमाचल के सोलन में नेशनल चैंपियनशिप और मोहाली में टायर्स मोटो क्रॉस समेत 33 प्रतियोगिताओं में रेहान चैंपियनशिप खिताब हासिल कर चुका है।


 
विज्ञापन

3 of 5
बाइकर रेहान - फोटो : अमर उजाला
अफ्रीका के आर्मी जवानों ने रेहान के नेतृत्व में दिखाए बाइक राइडर्स जलवे 
बाइक रेसर रेहान खान ने बाइक राइडिंग में अफ्रीका आर्मी के जवानों को सेफ्टी राईडिंग प्रशिक्षण देकर देश का नाम रोशन किया। आजादी के जश्न के दौरान अफ्रीका के जवानों ने रेहान खान के नेतृत्व में बाइक राइडिंग का कलात्मक प्रदर्शन किया।

4 of 5
मोटर कार और बाइक रेस - फोटो : संवाद
अवॉर्ड से सीरियल तक सफर
स्पेन में इंटरनेशनल इंस्ट्रक्टर एकेडमी अवाॅर्ड प्राप्त रेहान खान को एक न्यूज चैनल के रफ्तार सीरियल में बाइक एक्सपर्ट की भूमिका निभाने का गौरव प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइकर रेहान - फोटो : अमर उजाला
बाइक स्टंट फ्रेम बनाकर रचा इतिहास
रेहान खान ने बाइक स्टंट का आकर्षक फ्रेम बना कर इतिहास रचा है। बाइक के स्टंट फ्रेम बनाने में उनकी उपलब्धि से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जीनीयस वर्ल्ड रिकॉर्ड, कलाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जीनियस वर्ल्ड बुक ऑफ केन्या रिकॉर्ड में बाइक रेसर रेहान खान ने अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें