मेरठ में हुए अफशा हत्याकांड में मां और दूसरा भाई गिरफ्तार हुआ है। शादी से इन्कार करने पर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा है। परिवार के लोगों ने मिलकर साक्ष्य मिटाए थे।
मेरठ की जाकिर कॉलोनी में शनिवार को की गई अफशा (21) की हत्या में पुलिस ने उसकी मां कासिफा और भाई कैफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा है। ये आरोपी मुख्य आरोपी आरिश के साथ वारदात में शामिल रहे। उन्होंने साक्ष्य और वारदात को छिपाने का भी प्रयास किया था।
लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी मक्का मस्जिद के पास शनिवार सुबह अफशा की सिर के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद परिवार के लोग उसे लहूलुहान हालत में जगदंबा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मोहल्ले के लोगों और अस्पताल में परिवार के लोगों ने बताया था कि अफशा छत से गिरकर घायल हुई है।
विज्ञापन
2 of 11
युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल से अफशा की मौत की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल की थी। घर में मिली अफशा की मां कासिफा ने अनभिज्ञता जताते हुए वारदात को छिपाने की कोशिश की थी। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि जांच में पता चला है कि परिवार के लोगों का शुक्रवार रात और शनिवार सुबह शादी से इन्कार करने पर अफशा से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
3 of 11
युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों को पता चला था कि अफशा किसी उवैश नाम के लड़के से फोन पर बात करती है। इससे उन्हें प्रेम प्रसंग का शक हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने कमरे में फर्श पर पड़े अफशा के खून को भी पोछा लगाकर साफ कर दिया था। हालांकि खून के कुछ छींटे वहां दिखाई दिए थे।
4 of 11
युवती की हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्य आरोपी आरिश भाइयों में सबसे बड़ा
चार भाइयों में सबसे बड़े मुख्य आरोपी आरिश को पुलिस ने वारदात के बाद ही भूमिया के पूल से तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया था। उसने ही बहन की गोली मारकर हत्या की थी। बाद में पुलिस ने लोहियानगर थाने के दरोगा अमित मलिक की तहरीर पर आरिश, कासिफा और अन्य परिजन के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी।
इकलौती बहन के दफीने में पहुंचा एक ही भाई
अफशा पांच बहन-भाइयों में सबसे बड़ी और इकलौती बहन थी। आरिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और दो भाई भाग गए थे। अफशा का एक भाई अब्दुल 21 दिन से ओडिशा जमात में गया है। इसके चलते वारदात में उसकी संलिप्तता सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
6 of 11
युवती की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पार्षद शब्बीर ने बताया कि अब्दुल शनिवार रात नौ बजे हवाई जहाज से लौटा। इसके बाद देर रात दस बजे अफशा का शव दफनाया गया। अन्य भाई दफीना में शामिल नहीं हुए। हालांकि अफशा के चाचा, ताऊ और रिश्तेदार व मोहल्ले के लोग भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 11
युवती की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
मेरठ के लोहियानगर थाना इलाके की जाकिर कॉलोनी में शनिवार की सुबह अफशा (21) की उसके छोटे भाई आरिश (20) ने सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हादसा साबित करने के लिए परिजनों ने खून से लथपथ अफशा को अस्पताल पहुंचाया और बताया कि वह छत से गिर गई है।
8 of 11
युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर में गोली लगने का पता चलने पर चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरिश को गिरफ्तार करके उसकी मां कासिफा और अन्य परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, शादी से इन्कार और युवक से प्रेम संबंध को लेकर परिजन अफशा से नाराज थे।
9 of 11
युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मक्का मस्जिद के पास रहने वाले नूर मोहम्मद के परिवार में चार बेटे आरिश, कैफ, अब्दुल उर्फ अदू और जुनैद हैं। नूर का 12 वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार मच्छरदानी बनाने व बेचने का काम करता है। कैफ इन दिनों ओडिशा जमात में गया हुआ है।
10 of 11
युवती की हत्या के बाद विलाप करते हुए मां और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अफशा चारों भाइयों में इकलौती और सबसे बड़ी बहन थी। शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे मां कासिफा और तीन भाई आरिश, अब्दुल व जुनैद अफशा को लेकर अस्पताल पहुंचे और बताया कि छत से गिरकर घायल हुई है। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया और सिर में गोली लगने की सूचना पुलिस को दे दी।
युवती की हत्या के बाद विलाप करते हुए मां और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीओ कोतवाली संग्राम सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसी समय आरोपी आरिश को गिरफ्तार कर लिया था और वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया था।