फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से गुजरात जा रहे 266 पहियों के ट्रक को निकलवाने में छूटे टोलकर्मियों के पसीने, तस्वीरें

Sat, 04 Jul 2020 10:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

टरबाइन लेकर जा रहे 266 पहियों के ट्रक से टोल पर लगा जाम
- ट्रक निकालने के लिए कर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन
1 of 6
टोल पर 266 पहियों के ट्रक ने खड़ी की मुश्किल - फोटो : amar ujala
हरिद्वार की भेल कंपनी से से गुजरात टरबाइन लेकर जा रहे 266 पहियों के ट्रक से मेरठ के मोदीपुरम में सिवाया टोल प्लाजा पर भयंकर जाम लग गया। लगभग एक घंटे में टोल से यह ट्रक गुजरा।आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे इस भारी भरकम ट्रक ने टोलकर्मियों के पसीने छुड़ा दिए-
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार की भेल कंपनी से गुजरात जा रहा था ट्रक - फोटो : amar ujala
सिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार को एक बड़ा ट्रक आकर फंस गया। उस पर टरबाइन लदी थी। टरबाइन लदे ट्रक को निकालने के लिए टोल कर्मियों और टरबाइन लेकर जा रहे कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रक को निकलवाने में टोल कर्मियों के पसीने छूट गए। - फोटो : amar ujala
ट्रक को निकालने में टोल कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जिसके चलते सेंसर के खंभे को भी हटाना पड़ा। इससे रेलिंग भी डैमेज हो गई। ट्रक निकलने के बाद ही टोल कर्मियों ने राहत की सांस ली।

 

4 of 6
ट्रक को निकलवाने में टोल कर्मियों के पसीने छूट गए। - फोटो : amar ujala
टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि भेल कंपनी से टरबाइन लेकर यह ट्रक हरिद्वार स्थित भेल कंपनी से टरबाइन लेकर गुजरात जा रहा है। इसकी देखरेख के लिए 15 आदमियों का स्टाफ है, जो वॉकी-टॉकी से लैस है।

 
विज्ञापन

5 of 6
वाॅकी टाॅकी से लैस थे ट्रक के कर्मचारी - फोटो : amar ujala
टोल प्लाजा पर बड़ी मुश्किल से ट्रक को निकलवाया जा सका, जिसके चलते एक घंटे प्लाजा पर जाम लगा रहा। प्लाजा पर लगे सेंसर के खंभे की रेलिंग को हटाना पड़ा। ट्रक को कई बार आगे-पीछे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक घंटा टोल पर भीषण जाम लगा रहा। - फोटो : amar ujala
टोल की सेंसर और एक बूम व अन्य समान भी टूट गया। टोल पर पहुंचने पर करीब एक घंटे तक ट्रक को निकालने के लिए व्यवस्था बनाई गई, जिसके बाद उसे एक नंबर लेन से निकाला गया। इस बीच कंपनी को करीब चार हजार रुपये का टोल भी देना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें