शामली में इनामी मिथुन के एनकाउंटर के बाद उसके पास से विदेशी कार्बाइन और मेड इन इटली पिस्टल मिलने पर पुलिस को बड़ा सुराग मिला। चेन्नई पुलिस ने भी हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी साझा की। जांच में संकेत मिले हैं कि चेन्नई का गिरोह वेस्ट यूपी में विदेशी हथियारों की सप्लाई कर रहा था।