फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोनों सहेलियां चीखती और चिल्लाती रहीं...एक को चलती कार से फेंका; दूसरी संग तीनों ने की दरिंदगी की हदें पार

Sun, 11 May 2025 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गौतमबुद्धनगर जिले में नौकरी के लिए घर से निकली दो किशोरियों को झांसा देकर तीन युवकों ने अपनी कार में बैठा लिया। कार पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ले जाकर उन्हें जबरन बीयर पिलाई और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मेरठ के जानी क्षेत्र में ले जाकर एक किशोरी को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर तीनों युवकों ने दूसरी किशोरी के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
1 of 9
अरनिया क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपियों की कार - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर एक नाबालिग किशोरी की चलती कार में आबरू को तार-तार किया गया। तीन दरिंदे दो किशोरियों को लेकर रातभर सड़कों पर घूमते रहे। जब एक किशोरियों ने दरिंदगी का विरोध किया तो आरोपियों ने एक को मारपीट कर मेरठ जिले में चलती कार से फेंक दिया। जिससे किशोरी की मौत हो गई, जबकि दूसरी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

दरअसल, कार सवार तीनों आरोपी दोनों किशोरियों को लेकर नोएडा से मेरठ तक पहुंचे। दोनों को जबरन बीयर पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। एक किशोरी विरोध करते हुए चीखी-चिल्लाई तो उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे चलती कार से फेंक दिया। इस दौरान जिले की पुलिस सोती रही और इस घटना की भनक तक नहीं लगी। 
 
विज्ञापन

2 of 9
सड़क किनारे मिली थी किशोरी की लाश (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
हाईवे किनारे किशोरी का शव मिला
सात मई की सुबह जानी क्षेत्र में बागपत हाईवे किनारे टिमकिया गांव के पास किशोरी का शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर साक्ष्य जुटाए। शव पर गंभीर चोट के निशान थे। पहचान न होने पर शव मोर्चरी भिजवा दिया। 
विज्ञापन

3 of 9
इसी कार में हैवानों ने की हैवानियत - फोटो : अमर उजाला
दोनों किशोरी जान बचाने के लिए चिल्लाती रही
इसी दिन बुलंदशहर पुलिस किशोरी की सहेली और परिजनों को लेकर मेरठ पहुंची। उन्होंने शव की पहचान की। इस घटना से जिले पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल उठ रहे हैं। तीन आरोपी कार में दोनों सहेलियों को लेकर एक्सप्रेसवे से बागपत होते हुए जिले की सीमा में घुसे। दोनों किशोरी जान बचाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कहीं भी पुलिस दिखाई नहीं दी।

4 of 9
आरोपियों की कार और हथियार - फोटो : अमर उजाला
एक किशोरी को चलती कार से फेंक दिया
आरोपियों ने एक किशोरी को जानी क्षेत्र में चलती कार से फेंक दिया। इसके बाद बुलंदशहर की ओर चले गए। रास्ते में दूसरी किशोरी से आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।बुलंदशहर के खुर्जा में पीड़िता को फेंककर फरार हो गए। पुलिस की आंख तब खुली तब तक आरोपी जिले से बाहर निकल चुके थे और किशोरी की मौत हो चुकी थी। सीओ सरधना संजय जायसवाल का कहना है कि किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मौत शरीर पर लगी चोटों की वजह से हुई है।
विज्ञापन

5 of 9
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म 
गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में नौकरी के लिए घर से निकली दो किशोरियों को झांसा देकर तीन युवकों ने अपनी कार में बैठा लिया। कार पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ले जाकर उन्हें जबरन बीयर पिलाई और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मेरठ के जानी क्षेत्र में ले जाकर एक किशोरी को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर तीनों युवकों ने दूसरी किशोरी के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

6 of 9
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से प्रतापगढ़ जनपद की किशोरी गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। किशोरी ने सात मई को खुर्जा नगर थाना पहुंचकर अपनी शिकायत में बताया कि छह मई को सहेली के साथ नौकरी की तलाश में घर से शाम सात बजे निकली थी। तभी अमित और उसका दोस्त संदीप कार लेकर आ गए। उन्होंने दोनों को कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर अमित ने एक अज्ञात युवक को भी कार में बैठा लिया। 

 
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस ने पैर में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते से बीयर खरीदी और जबरन दोनों सहेलियों को भी पिलाई। इसके बाद आरोपी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रात 1:30 बजे तक कार को घुमाते रहे। इस दौरान घर जाने की जिद पर आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। पीड़िता और उसकी सहेली ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में आरोपियों ने एक्सप्रेसवे छोड़ दिया और मेरठ के जानी क्षेत्र में उसकी सहेली को कार से फेंक दिया। इसके बाद आरोपी बुलंदशहर हाईवे पर आ गए। 

8 of 9
मुठभेड़ के बाद बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सात मई की सुबह करीब सात बजे पीड़िता को आरोपियों ने खुर्जा में मंदिर मार्ग पुराने हाईवे पर कार से उतार दिया। पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया। अरनिया पुलिस ने शनिवार दोपहर मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों संदीप व अमित निवासी सूरजपुर ग्रेटर नोएडा और गौरव निवासी लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

9 of 9
दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर।  - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर 
पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिस किशोरी को कार से मेरठ में धक्का देकर फेंका गया था, उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के बाद मेरठ पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें