चर्च में की गई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में क्रिसमस डे को लेकर चर्च खूबसूरत तरीके से सजाए गए हैं। क्रिसमस से पूर्व नगर में देर शाम तक जमकर खरीददारी हुई। बहुत से लोग उपहार खरीद रहे है। सांता ड्रेस, सांता टोपी, सांता पेन, सांता चश्मा, स्टार्स, ट्री, स्टीकर, हेयरबैंड आदि की खूब खरीददारी हो रही है। देर शाम तक नगर में लोग खरीदारी में जुटे रहे।