फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यकीन मानिए- अब इन 14 फिल्मों के योग से दूर होंगे मानसिक रोग, देखिए तस्वीरें

Fri, 05 Oct 2018 01:54 PM IST
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मेरठ जिला अस्पताल ने मानसिक रोगों को दूर करने के लिए नई पहल की है। इसके तहत मानसिक रोगियों को दवाइयों और काउंसलिंग के अलावा बॉलीवुड की विशेष प्रकार की 14 फिल्मों को देखने और 27 विश्व प्रसिद्ध हस्तियों की जिंदगी के बारे में जानने की भी सलाह दी जा रही है। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन, हॉलीवुड फिल्म एक्टर रोवन एटकिंसन (मिस्टर बीन) और बालीवुड में शाहरूख खान से लेकर टाइगर श्राफ तक शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, यह वह फिल्में हैं, जिनमें कलाकारों को किसी न किसी मानसिक रोग से लड़कर जीतते दिखाया गया है। इसी तरह दुनियाभर में तमाम ऐसी हस्तियां हैं, जिन्हें जिंदगी में कभी न कभी मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ा और उन्होंने इस पर जीत हासिल की। चिकित्सकों और काउंसलर्स का मानना है कि इससे मरीजों में सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्हें बीमारी से लड़ने में काफी मदद मिलती है। इसका काफी असर भी देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में इस साल अभी तक 15 हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मानसिक रोग के लक्षण
नींद न आना या देर से नींद आना, ज्यादा उदास या मायूस रहना, चिंता, घबराहट, उलझन रहना, अवसाद (डिप्रेशन) आत्महत्या का विचार आना, गुस्सा बहुत अधिक आना, किसी नशे का आदी होना, बेवजह शक में ग्रसित रहना, बुद्धि का कम विकास होना आदि।

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इनके बारे में भी पढ़ने की सलाह
मानसिक रोग विभाग में कई विश्व प्रसिद्ध हस्तियों की जिंदगी के बारे में पढ़ने की सलाह देकर भी जागरूक किया जा रहा है, जो किसी न किसी रूप में मानसिक परेशानी से ग्रस्त रहे हैं। साथ ही उन्होंने मानसिक रोग पर जीत हासिल की है। इनमें सिंगर हनी सिंह, फिल्म एक्टर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, अनुष्का शर्मा और टाइगर श्राफ। इनके अलावा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन, मिस्टर बीन का रोल प्ले करने वाले एक्टर समेत कई हॉलीवुड एक्टर की कहानी भी बताई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
- डॉ. कमलेंद्र किशोर, मनोरोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
व्यवस्थित रखें जीवन शैली 
जीवन शैली को व्यवस्थित रखें। उचित भोजन करें और समय पर आराम करें। साथ ही पर्याप्त नींद लें और व्यायाम करें। इससे काफी हद तक तनाव मुक्त रख सकते हैं। फिर भी समस्या है तो मनोचिकित्सक से संपर्क करें। - डॉ. कमलेंद्र किशोर, मनोरोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन

6 of 7
डॉ. विभा नागर, काउंसलर, जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
काउंसिलिंग से दूर करते हैं भ्रम
जो मरीज आते हैं, उनकी मन कक्ष में काउंसिलिंग की जाती है। जिला अस्पताल में रोज करीब 100 से ज्यादा मरीज आते हैं। आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सक उन्हें दवाइयां भी देते हैं। - डॉ. विभा नागर, काउंसलर, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह फिल्में हैं, जिनसे किया जा रहा जागरूक

      फिल्म            मानसिक रोग
- डिअर जिंदगी     डिप्रेशन- उदासी
- माय नेम इज खान-  ऑटिज्म (स्वलीनता)
- बर्फी-     ऑटिज्म (स्वलीनता)
- देवदास-     शराब की लत-डिप्रेशन
- हिरोइन -    बाइपोलर डिसऑर्डर (द्विध्रुवी विकार)
- कोई मिल गया-  मंदबुद्धि
- तारे जमीं पर-    डिस्लेक्सिया  
- तेरे नाम -    सायकोटिक डिसऑर्डर (मनोविक्षिप्ति)
- ब्लैक -    याददाश्त में कमी
- कार्तिक कॉलिंग कार्तिक- स्कीजोफ्रेनिया (मन का टूटना)
- 15 पार्क एवेन्यु स्कीजोफ्रेनिया - (मन का टूटना)
- भूल-भुलैया- हिस्टीरिया (स्त्रियों का मानसिक रोग)
- दीवाने -    मल्टीपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर     (बहुव्यक्तित्व विकार)
- अपरिचित-   मल्टीपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर     (बहुव्यक्तित्व विकार)

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें