फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल भर में छिन गईं दो परिवारों की खुशियां, देखिए दर्दनाक हादसे की 7 तस्वीरें

Fri, 05 Oct 2018 01:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड पर हुए दर्दनाक हादसे ने कायस्थ गावड़ी गांव के दो परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं। हादसे का शिकार होमगार्ड मनदीप (30) के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चचेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि मनदीप के चार भाई थे, इनमें से दो की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। अब दो भाई बचे थे। लेकिन उनमें से अब एक और चला गया। मनदीप की पत्नी पूजा और दो बच्चे अक्षु और दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हादसे का शिकार हुआ महेंद्र (33) फलों का ठेला लगाकर परिवार का पेट पालता था। परिवार में पत्नी पिंकी और दो बच्चे आलोक ओर हिमांशु हैं। आलोक की मानसिक हालत भी थोड़ी कमजोर है। महेंद्र की मौत के बाद परिवार बुरी तरह टूट गया है। दो मौतों से पूरा गांव शोक में है।

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कैंटर ने रिक्शाओं और ठेलों को रौंदना शुरू किया तो वहां जान बचाने को भगदड़ मच गई। लोगों के अनुसार चालक या तो नशे में था या नींद में। चालक का कैंटर पर नियंत्रण नहीं था। जब कैंटर ने एक ठेले में टक्कर मारी तो आगे खडे़ कई लोग अपने ठेले व रिक्शा छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दीपक नाम का एक युवक तो कुछ ही मिनट पहले वहां से गुजरा था। उसके आगे बढ़ते ही ये घटना हो गई। हादसे में घायल हुआ रोहताश अपने चचेरे भाई महेंद्र से मिलने आया था। होमगार्ड के चचेरे भाई दीपक राणा ने बताया कि जिस तरह कैंटर बेलगाम दौड़ रहा था उसे देख वहां खडे़ लोगों को मौत नजर आने लगी थी।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ब्रेक ही नहीं लगे थे
कुछ लोगों का कहना था कि कैंटर चालक के पैर ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर पर थे। आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया था। लेकिन भीड़ ने उसे दबोच लिया था। पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया है कि ब्रेक नहीं लगे थे। बाद में लोगों की भीड़ सामने आई तो ब्रेक पर पैर पहुंचा। तब जाकर कैंटर रुक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फोटो

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें