फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बेटी के अपहरण का विरोध करने पर मां की हत्या, भीम आर्मी का अस्पताल में हंगामा, एंबुलेंस में तोड़फोड़

Thu, 08 Jan 2026 05:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की बेटी के अपहरण का विरोध करने पर मां पर जानलेवा हमला किया गया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में हंगामा किया।

विज्ञापन
1 of 5
अस्पताल में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
थाना सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में अनुसूचित जाति की नाबालिग बेटी के अपहरण के दौरान उसकी मां पर दबंगों ने तेज धारदार हथियार (बलकटी) से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
महिला पर हमला - फोटो : अमर उजाला
उपचार के दौरान महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन

3 of 5
महिला पर हमला - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में भीम आर्मी का हंगामा, एंबुलेंस में तोड़फोड़
महिला की मौत की खबर फैलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता मोदीपुरम अस्पताल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ की और पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने का विरोध किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

4 of 5
महिला पर हमला - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम से इनकार
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की मांग है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कार्रवाई की तैयारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए गांव और अस्पताल परिसर में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें