फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दिन भर पसरा रहा सन्नाटा, सड़कों पर उतरे आला अफसर, संपूर्ण लॉकडाउन का दिखा पूरा असर, देखें तस्वीरें

Thu, 14 May 2020 05:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
एडीजी जोन प्रशांत कुमार व आईजी रेंज व्यवस्था का जायजा लेने बेगमपुल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बुधवार को प्रशासनिक उच्चस्तरीय बैठक के बाद जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के आदेश पर शहर में बृहस्पतिवार को सुपर लॉकडाउन रहा। दिन भर शहर में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान आला अफसरों ने सड़कों पर उतरकर सघन चेकिंग कराई। पुलिस ने शहर में सभी जगह सख्ती बरती। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोपहर 12:00 बजे तक ही 1230 वाहनों के चालान काटे गए। 135 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा दोपहर तक 33 वाहनों को सीज किया गया। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
एडीजी ने लिया व्यवस्था का जायजा - फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर की व्यवस्था का हाल जानने के लिए एडीजी जोन प्रशांत कुमार व आईजी रेंज प्रवीण कुमार पहले बेगमपुल पहुंचे और फिर जनपद के कई स्थानों का जायजा लिया।
विज्ञापन

3 of 7
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, जेल चुंगी पर भी पुलिस का सख्त पहरा रहा। बेवजह घूम रहे लोगों को रोककर पुलिस ने वाहनों के चालान किए।

4 of 7
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं गांधी आश्रम चौराहे पर भी पुलिस ने सख्ती बरती। पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों के वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

5 of 7
चेकिंग करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गढ़ रोड वैशाली कॉलोनी के पास पुलिस ने लोगों से घर में रहने की अपील की। पुलिस ने यहां किसी को भी घर से नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

6 of 7
आर ए एस पर पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
इस बीच एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह दोपहर में आर. ए. एस. और तेजगढ़ी चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने वहां व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा हापुड़ रोड इस्लामाबाद चौकी के पास भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के चालान किए। वहीं घंटाघर पर घर से निकले लोगों से सीओ कोतवाली ने पूछताछ की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें