फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 5.0 का पहला दिन, कई बड़ी राहतों के साथ ऐसा रहा पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल

Mon, 01 Jun 2020 01:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देश में सोमवार से लॉकडाउन 5.0 शुरू हो गया है। हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि कंटेनमेंट जोन के बाहर कई तरह की गतिविधयां शुरू हो गई है। तो आइए आगे की स्लाइडों में आपको बताते हैं कि अनलॉक के पहले चरण में सोमवार को पश्चिमी यूपी के जिलों में क्या-क्या राहत मिली है।
विज्ञापन

2 of 7
ट्रेन में बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में 68 दिन के बाद सोमवार से बसों का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि भैंसाली और सोहराबगेट अड्डे पर बहुत कम यात्री ही पहुंचे। कोरोना के चलते लोग यात्रा करने से कतरा रहे हैं। इस दौरान यात्रियों के इंतजार में बसें खड़ी रहीं। उधर, सिटी रेलवे स्टेशन पर भी जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। ट्रेन में उतरने और चढ़ने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 35 यात्री चढ़े और 20 यात्री ट्रेन से उतरे हैं।

वहीं मेरठ में जिला प्रशासन ने फ़िलहाल साफ कर दिया है कि अभी की स्थिति को देखते हुए कोई ढील नहीं दी जाएगी। आठ जून को लेकर पूरा प्लान तैयार कर लिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने आठ जून से सभी धार्मिक स्थल खोलने के निर्देश दिए हैं। जुलाई में स्कूल कॉलेज खोलना प्रस्तावित है। एक केस मिलने पर 250 मीटर का दायरा कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। एक केस मिलने पर फ्लोर सील होगा, जबकि एक से ज्यादा केस मिलने पर टावर सील कर दिया जाएगा। केस निकला तो घर के मालिक को घर का सैनिटाइजेशन कराना होगा। दुकानदारों को फेस मास्क, सैनिटाइजर रखना होगा। जिले में कैसे दुकानें खुलेंगी ये डीएम तय करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
सहारनपुर में बसों का संचालन शुरू - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में लॉकडाउन के चौथे चरण के बाद अनलॉक वन के दौरान जिले के लोगों को पहले से कहीं अधिक रियायतें मिली हैं। अब जनपद में चार हॉटस्पॉट एरिया को छोड़कर बाकी जगहों पर लगभग सभी गतिविधियां संचालित होने लगी है। इनमें मुख्य रूप से जनशताब्दी, गोल्डन टेंपल सहित आठ ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। रोडवेज बसों को भी जरूरत के मुताबिक चलाया जा रहा है। रोडवेज की बसों में सुबह से आवाजाही को यात्री पहुंचे हैं। हालांकि प्रदेश के बाहर बसें नहीं जाएंगी। सीमित संख्या में और शर्तों के अनुरूप इनका संचालन होगा। वहीं, फल और सब्जी मंडी के कारोबारियों को अब अंबाला हाईवे या अन्य अस्थायी स्थलों की ओर नहीं भटकना पड़ेगा। वे पुराने स्थल चिलकाना रोड पर ही कारोबार कर सकेंगे। लेकिन बारिश की वजह से कीचड़ से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अधिक रियायतों के साथ ही कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। प्रवासी मजदूरों के कारण यहां लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

4 of 7
मुजफ्फरनगर में खुली दुकानें - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में अनलॉक के पहले चरण में बसों और ट्रेनों का संचालन दो माह बाद शुरू हुआ। रोडवेज बस स्टैंड से अधिकांश मार्गों की बसें चली। थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही यात्रियों को बसों में सवार किया गया। हालांकि पहले दिन कम ही यात्री यात्रा करने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे। उधर, देहरादून से चलकर दिल्ली को जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन भी स्टेशन पर पहुंची। दो माह बाद पहली ट्रेन यहां रुकी। बाजार खुलने पर काफी चहल-पहल देखने को मिली। हाईवे के रेस्टोरेंट भी खुल गए।
विज्ञापन

5 of 7
थर्मल स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला
शामली में सोमवार को सुबह आठ बजे से बसों का संचालन शुरू हो गया। बस स्टैंड पर यात्रियों को और बसों को सैनिटाइज कर रवाना किया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यात्रियों व बसों को सैनिटाइज कर रवाना किया गया। रविवार शाम को कोरोना पॉजिटिव के दो नए केस आने पर मोहलला दयानंद नगर में नया हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर सील किया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है। क्षेत्र सील होने की जानकारी देते हुए पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
विज्ञापन

6 of 7
बागपत में बसों का संचालन शुरू - फोटो : अमर उजाला
उधर, बागपत में अनलॉक-1 के पहले चरण में सोमवार से सुबह नौ बजे से बाजार खुल गए। डीएम शकुंतला गौतम ने ट्रेड के हिसाब से रोस्टर जारी किया है। बड़ौत डिपो से बसों का संचालन शुरू हो गया। सुबह यात्रियों की संख्या सीमित रही। परिचालकों ने यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज कराकर बस में सवार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बस में सवार होने से पहले सैनिटाइज कराते परिचालक - फोटो : अमर उजाला
वहीं बिजनौर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी नगीना का पूरा बाजार खुल रहा है। सोशल डिस्टेंस का भी लोग पालन नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा बाइक पर भी तीन-तीन लोग सवार होकर घूम रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें