फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर विवाद, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, तीन घंटे हंगामे के बाद निकला समाधान

Sun, 26 Apr 2026 05:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खरखौदा में हर साल भगवान परशुराम की यात्रा निकाली जाती है, मगर इस बार किन्हीं कारणों से अनुमति नहीं मिली। इसके बावजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एलान कर दिया कि अनुमति मिले या नहीं यात्रा निकलेगी। तीन घंटे हंगामे के बाद यात्रा की परमीशन दी गई। 
विज्ञापन
1 of 6
यात्रा निकालने पर अड़े लोग हंगामा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
खरखौदा में भगवान परशुराम की शोभायात्रा बिना अनुमति निकालने पर हंगामा हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग यात्रा निकालने पर अड़े रहे, वहीं पुलिस-प्रशासन ने अनुमति न होने की बात कही। लगभग तीन घंटे तक रोके जाने से आयोजकों और पुलिस के बीच जमकर विरोध प्रदर्शन और झड़प हुई। बाद में आनन-फानन में अनुमति मिलने के बाद यात्रा निकाली जा सकी।
 
विज्ञापन

2 of 6
लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा कई दिनों से इस शोभायात्रा की तैयारी की जा रही थी। यात्रा का मार्ग खरखौदा स्थित जनता इंटर कॉलेज से शुरू होकर गांव खासपुर, बवनपुरा से होते हुए गांव अतराडा स्थित मंदिर पर समाप्त होना था। यह शोभायात्रा पहले भी इसी मार्ग से निकलती रही है, लेकिन इस बार किन्हीं अज्ञात कारणों से रविवार को निकलने वाली यात्रा की पूर्व अनुमति नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

3 of 6
भगवान परशुराम यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह नौ बजे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता डीजे और विभिन्न झांकियों के साथ जनता इंटर कॉलेज के सामने इकट्ठा हो गए थे। शोभायात्रा की सूचना पर किठौर से सीओ प्रमोद कुमार सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने की पुलिस की जिद पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया।
 

4 of 6
निकाली गई यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे शोभायात्रा रोके जाने की खबर फैली, भीड़ बढ़ती गई। बजरंग दल के प्रांत संयोजक निमेष वशिष्ठ, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही, भाजपा नेता प्रदीप त्यागी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
यात्रा में एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
हिंदू संगठन के लोग अनुमति न होने के बावजूद यात्रा निकालने की मांग पर अड़े रहे, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। इस दौरान हुई झड़प में सीओ किठौर ने कई कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस के साथ सचिन सिरोही की झड़प। - फोटो : अमर उजाला
लगभग दोपहर 12:30 बजे यात्रा की अनुमति प्राप्त हुई, जिसके बाद दोपहर 1:00 बजे शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा शाम लगभग 4:00 बजे गांव अतराडा में मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान प्रखंड मंत्री राहुल, जिला मंत्री शेखर त्यागी, जिला विद्यार्थी प्रमुख विकास, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें