भाई- बहन के पवित्र रिश्ते को तार- तार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान है। चार साल तक पीड़ित छात्रा अपने सगे भाइयों की हैवानियत का दर्द झेलती रही लेकिन, एक दिन पीड़िता ने हिम्मत की और एक संस्था के साथ एसपी सिटी कार्यालय पहुंच गई। वहां उसने एसपी सिटी को मोबाइल दिखाया तो उसमें अश्लील वीडियो देख पुलिस अफसर भी सन्न रह गए। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला यूपी के मेरठ जिले का है।
दोनों भाई अपनी 15 साल की सगी बहन से चार साल तक दुष्कर्म करते रहे। किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में एसपी सिटी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी के अनुसार इंटर की पढ़ाई करने वाली पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके दोनों बड़े भाई करीब चार साल से उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे थे। वह विरोध करती थी तो उसे तरह-तरह की धमकी देते थे। यहां तक धमकी देते थे कि यदि किसी को भी बताया तो जान से मार देंगे। पीड़िता के सिर से पिता का साया भी उठ चुका है।