फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुषार त्यागी हत्याकांड: 'चल नहीं सकते तो कत्ल कैसे किया?', बाप से बेटी-बहू के सवाल; कातिल पिता पर नया खुलासा

Thu, 04 Jun 2026 10:32 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के खरखौदा में पैतृक जमीन के विवाद में हुए तुषार त्यागी हत्याकांड में कातिल पिता को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बेटे का हत्यारोपी सुंदर पहचान बदलकर देहरादून में विकास सुमन बन गया था। दो दशक पहले उसने गांव छोड़ दिया था। वारदात में प्रयुक्त थार और लाइसेंसी पिस्टल विकास सुमन के नाम से है।
विज्ञापन
1 of 12
Meerut Tushar Tyagi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के खरखौदा में पैतृक जमीन के विवाद में हापुड़ के गांव दोयमी निवासी तुषार त्यागी (24) की सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी पूर्व हिस्ट्रीशीटर पिता सुंदर त्यागी के संबंध में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। परिजनों के मुताबिक, सुंदर त्यागी ने लगभग दो दशक (20 साल) पहले अपना गांव और जिला छोड़ दिया था। वह देहरादून में अपनी पहचान छुपाकर विकास सुमन के नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का धंधा कर रहा था। 

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में भी यह बात सामने आई है कि वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी और लाइसेंसी पिस्टल इसी फर्जी नाम (विकास सुमन) से रजिस्टर्ड हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

2 of 12
फ्लाईओवर के नीचे खड़ी तुषार की कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार रात ठीक 12 बजे तुषार की बहन मोना त्यागी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि उसके पिता सुंदर त्यागी उर्फ राजीव ने भाई तुषार की हत्या कर दी है। इसके बाद तुषार की पत्नी शिखा की तहरीर पर पुलिस ने राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (आरएनडी) हापुड़ के जिलाध्यक्ष अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

 
विज्ञापन

3 of 12
तुषार त्यागी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिखा के अनुसार, सोमवार रात 8 बजे तुषार को किसी ने फोन कर खाना लेकर बुलाया था। रात 9 बजे तुषार ने फोन कर बताया कि कुछ लोग उसे एकांत में ले जा रहे हैं और वे उसकी हत्या कर सकते हैं। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

4 of 12
तुषार त्यागी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में तुषार का शव मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर कैली अंडरपास सर्विस रोड पर उसी की स्कॉर्पियो गाड़ी से बरामद हुआ। मंगलवार देर रात पुलिस ने खुलासा करते हुए सुंदर त्यागी और उसके साथी अमित वेदवान (निवासी देहरादून) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

5 of 12
तुषार त्यागी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के नाम की 15 बीघा जमीन बेचना चाहता था तुषार
पूछताछ में हत्यारोपी पिता सुंदर त्यागी ने पुलिस को बताया कि गांव में उसकी कुल 36 बीघा कृषि भूमि है। इसमें से 15 बीघा जमीन सुंदर की पत्नी के नाम है। 15 बीघा जमीन सुंदर की मां के नाम है। 06 बीघा जमीन स्वयं सुंदर त्यागी के नाम है। सुंदर ने बताया कि तुषार अपनी दादी के नाम वाली 15 बीघा जमीन को बेचने की फिराक में था, जिसका वह विरोध कर रहा था। इसी विवाद में उसने बेटे की हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 of 12
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून पहुंची पुलिस टीम, बिट्टू और तरुण की तलाश जारी
पुलिस की टीम तुषार के दोनों हत्यारोपियों की पड़ताल करने और पिस्टल बरामदगी के लिए देहरादून पहुंची। वहां से आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी को भी पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने सुंदर त्यागी और अमित वेदवान को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

7 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस
लाइसेंसी पिस्टल नहीं हुई बरामद
पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा तो कर दिया लेकिन वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने बताया की हत्या करने के बाद सुंदर व उसका साथी अमित देहरादून वापस लौट गए। सुंदर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल दुकान पर जमा कर दी थी। इसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को साथ ले जाकर क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया।
 

8 of 12
घटना की जानकारी देती परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब
परिजनों का सवाल : चल नहीं सकते तो मर्डर कैसे किया?
बुधवार को मृतक तुषार की पत्नी शिखा और बहन मोना अपने रिश्तेदारों के साथ खरखौदा थाने पहुंचीं। पुलिस ने उनकी सुंदर त्यागी से बात कराई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर असंतोष जताया। परिजनों का कहना है सुंदर त्यागी गंभीर बीमारियों (किडनी व लीवर) से जूझ रहे हैं। 

 

9 of 12
तुषार की फाइल फोटो। हत्यारोपी पिता सुंदर त्यागी। वीडियो वायरल करने वाला बिट्टू त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
पेट में पानी भरा है और दिन में कई बार इंसुलिन लेना पड़ता है। वह ठीक से चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं, तो फिर बेटे की हत्या कैसे कर सकते हैं? पुलिस ने उन्हें जबरन आरोपी बनाया है। इस वारदात का असली मास्टरमाइंड अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी है, जिसने पूरी साजिश रची।

10 of 12
मृतक तुषार त्यागी - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिला के साथ रहता था सुंदर
खरखौदा थाने पहुंचीं तुषार की पत्नी शिखा ने पुलिस से बताया कि इस प्रॉपर्टी के विवाद में उसका पति ही सुरक्षित नहीं रहा तो दोनों बच्चों की कैसे सुरक्षा होगी। बहन मोना ने बताया कि उसके पिता देहरादून में किसी मुस्लिम महिला के साथ रह रहे थे। वहीं गिरफ्तार किया गया

 

11 of 12
Tushar Tyagi Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमित वेदवान उसके भाई तुषार से अक्सर व्हाट्सएप कॉल पर पिता की बात कराता था। अमित कई बार तुषार को देहरादून ले गया तथा उसके पिता की कई करोड़ की संपत्ति भी दिखाई थी। तुषार व उसका परिवार कई बार देहरादून अपने पिता के पास गए थे जहां पिता अपने बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों को भाई का परिवार बताता था।

 
विज्ञापन

12 of 12
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
नामजद बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पिस्टल और थार विकास सुमन के नाम से है लेकिन उसने पहचान बदल ली थी या विकास नाम का कोई दूसरा व्यक्ति है इसकी जांच की जा रही है। वारदात में प्रयोग की गई थार बरामद कर ली गई है।- अभिजीत कुमार, एसपी देहात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें