फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टूटी थी गर्दन की हड्डी... इस वजह से हुई मेरठ में तीनों बच्चों की मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Wed, 06 Aug 2025 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में सिवालखास में तीन लापता बच्चों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है। डूबने और गर्दन की हड्डी टूटने से मौत हुई है। तीनों मासूमों की मौत पर एडीजी ने जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
1 of 14
meerut missing children - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ कस्बा सिवालखास में तीन मासूम शिवांश (8), ऋतिक (8) और मानवी (7) की मौत का मामला अब तक सुलझा नहीं है। भले ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत का कारण पानी में डूबना आया है। बच्ची मानवी की डूबने के साथ गर्दन की हड्डी टूटने की बात भी आई है। इसी वजह से एडीजी भानु भास्कर अभी तक की पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं।

मंगलवार को एडीजी ने डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ विपिन ताडा के साथ सिवालखास पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। तीनों पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के परिजनों का आश्वासन दिया कि घटना का सही खुलासा होगा।
 
विज्ञापन

2 of 14
ऋतिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों के साथ क्या-क्या हुआ
एडीजी ने एसपी क्राइम अवनीश कुमार, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। एडीजी ने कहा कि जब से बच्चे लापता हुए और जब शव मिले, तब तक बच्चों के साथ क्या-क्या हुआ, कहां-कहां गए, किस दुकान से सामान लिया, हर स्तर की जांच रिपोर्ट चाहिए। 

 
विज्ञापन

3 of 14
शिवांश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने फोरेंसिक टीम से भी जल्द अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी विश्लेषण कराने के निर्देश एसएसपी डॉ विपिन ताडा को दिए गए हैं। कस्बा सिवालखास के वार्ड-1 निवासी जितेंद्र, उसके भाई मोनू और पड़ोसी हिम्मत के घर आसपास हैं। 

4 of 14
मानवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह दस बजे जितेंद्र की सात वर्षीय पुत्री मानवी, मोनू का आठ वर्षीय पुत्र शिवांश और हिम्मत का आठ वर्षीय पुत्र ऋतिक घर के बाहर खेल रहे थे। तभी वे लापता हो गए।
विज्ञापन

5 of 14
लापता तीन मासूमों के शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर में तीनों बच्चों के घर न पहुंचने पर उनकी आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की गई। तलाश में बच्चे नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश आसपास के गावों में भी की थ, लेकिन बच्चों का पता नहीं चल पाया था।

 
विज्ञापन

6 of 14
इसी गड्ढे में मिले लापता तीन बच्चों के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्लॉट में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में मिले थे शव
सोमवार सुबह छह बजे तलाश के दौरान घर के पास ही काटी जा रही कॉलोनी के एक खाली पड़े प्लॉट में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में मिले थे। पुलिस ने शवों को उठाकर मोर्चरी भेज दिया था। परिजनों ने घटना के विरोध में पुलिस चौकी और बागपत मेरठ मार्ग पर हंगामा कर जाम लगा दिया था। 
 
विज्ञापन

7 of 14
लापता तीन बच्चों के शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी। बाद में मुआवजे की घोषणा और आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर बच्चों को दफनाया गया था। जानी पुलिस ने ऋतिक के पिता हिम्मत की ओर से अज्ञात में अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया। 

 

8 of 14
लापता तीन बच्चों के शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार दोपहर एडीजी भानु भास्कर स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और एसपी क्राइम अवनीश कुमार भी उनके साथ रहे।
 

9 of 14
लापता तीन बच्चों के शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने घटना स्थल पर जाकर करीब एक घंटे जांच की। नगर पंचायत के अफसरों से घटनास्थल पर काटी जा रही कॉलोनी के बारे में जानकारी ली। परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की गई। परिजनों को आश्वासन दिया की जांच निष्पक्ष की जाएगी। बाद में एडीजी ने सिवालखास चौकी पर अधिकारियों के साथ बैठक कर घटना के बारे में दिशा निर्देश दिए।

10 of 14
लापता तीन बच्चों के शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्डर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से होना आया है। प्लॉट मुरादनगर निवासी बिल्डर असलम का है। वह सिवालखास में घटनास्थल पर खेत लेकर कॉलोनी काट रहा है। कॉलोनी अवैध रूप से काटी जा रही है। कॉलोनी के लिए मिट्टी का रास्ता बनाया जा रहा है। मिट्टी खेत से ही खोदी जा रही है। मिट्टी खोदने से खेत में कई जगह गहरे गड्ढे बन गए है। इनमें बारिश का पानी भरा हुआ है। वहीं पर पानी में बच्चों के शव मिले हैं। बिल्डर असलम के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। असलम को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
 

11 of 14
लापता तीन बच्चों के शव मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्लॉट से पानी निकलवाया
जानी पुलिस ने दोपहर में पंपिंग सेट लगाकर प्लॉट के गड्ढों से पानी निकलवाया ताकि फिर से कोई हादसा न हो जाए। वहीं, अधिकारियों ने नगर पंचायत सिवालखास को असलम द्वारा काटी जा रही कॉलोनी के बारे में जानकारी मांगी है।

 

12 of 14
लापता तीन बच्चों के शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों की मौत पर उठ रहे कई सवाल
  • जिस प्लॉट में बच्चों के शव मिले, वहां पहले लोग तलाश कर चुके थे। रात्रि ढाई बजे तक शव पानी वाले प्लॉट में नहीं थे, सुबह छह बजे तीनों के शव पड़े मिल गए।
  • शिवांश और ऋतिक घर से टीशर्ट पहन कर गए थे, मगर जब शव मिले तो टीशर्ट नहीं थी, वो टीशर्ट अभी तक नहीं मिली, आखिर दोनों बच्चों की टीशर्ट कहां गई।
  • यह भी चर्चा है कि किसी ने तीनों बच्चों को बेहोश कर घर में रखा और जब घेराबंदी हुई तो पकड़े जाने के डर से तीनों को बेहोशी की हालत में पानी से भरे प्लॉट में फेंक दिया
  • परिजनों और ग्रामीणों की ओर से तंत्र-मंत्र के लिए हत्या की आशंका भी जताई जा चुकी है। इस बिंदू पर भी जांच की जानी है।

13 of 14
लापता तीन बच्चों के शव मिलने के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन बच्चों की मौत होना बड़ी घटना है, मौके का निरीक्षण किया गया, परिजनों से भी घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज देखी जा रही है। बच्चे जब से लापता हुए और जब तक शव मिले, तब तक की जांच के आदेश एसपी को दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी विश्लेषण किया जा रहा है। फोसेसिंक टीम भी जांच कर रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। भानु भास्कर, एडीजी मेरठ जोन
 
विज्ञापन

14 of 14
लापता तीन बच्चों के शव मिलने के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना से जुड़े सभी संभावित कारणों और तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच टीमें विवेचना में जुटी हैं। परिजनों, ग्रामीणों सहित अन्य लोगों से बातचीत की जा रही है। सब बिंदुओं की जांच के आधार पर ही घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा।- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें