फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजा बिगाड़ने की थी साजिश : चेहरे छुपाकर सड़कों पर उतरे थे बलवाई, ऐसे भड़काई आग, इन्हें बनाया निशाना

Thu, 07 Mar 2019 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
मेरठ बवाल
बवालियों की साजिश शहर में दंगा कराने की थी, उन्होंने दिल्ली रोड पर जमकर अराजकता फैलाई। धार्मिक स्थल को फूंककर माहौल खराब कराने की पूरी कोशिश की गई, पुलिस और कैंट बोर्ड के अधिकारी खड़े तमाशा देखते रहे और बवाली उत्पात मचाते रहे।
विज्ञापन

2 of 10
मेरठ बवाल
भूसा मंडी व मछेरान में तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट करने वालों ने बुधवार शाम शहर की फिजा खराब करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ी। पेट्रोल की बोतलें फेंककर बवाली भीड़ को भड़का रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 10
मेरठ बवाल
धार्मिक स्थल को फूंककर दंगा कराने की साजिश थी। जिसमें झुग्गी झोपड़ियों को टारगेट बनाया गया। पुलिस व कैंट बोर्ड के अधिकारी तमाशा देखते रहे और बवाली अराजकता फैलाते रहे। 

4 of 10
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक स्थल सहित करीब 200 झुग्गी झोपड़ियां जलने पर महिलाओं और बच्चों की चारों तरफ चीख पुकार मच रही थी। छोटे बच्चे बिलखते हुए घरों से बाहर भाग रहे थे।  
विज्ञापन

5 of 10
मेरठ बवाल
इसी दौरान बवाली इस आग में घी फेंकने का काम करने लगे थे। करीब 20 बवालियों ने बोतलों में पेट्रोल भरा हुआ था। वह कभी आग में तो कभी किसी के मकान में ये बोतलें फेंक रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 10
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
बवाल में शामिल लोग अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर रुमाल बांधे हुए थे। हाथों में पत्थर और डंडे लेकर वे सड़कों से गुजरने वाले यात्रियों और बेकसूर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। 
विज्ञापन

7 of 10
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक स्थल में आग लगते ही भड़के लोग 
पुलिस द्वारा धार्मिक स्थल में आग लगाने की अफवाह शहर में आग की तरफ फैला दी गई। धार्मिक स्थल में आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि काफी दूर से लोग उसको अपने मकानों की छतों से देख रहे थे।

8 of 10
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
माहौल गर्माया तो पुलिस भी इसे समझ नहीं पाई। धार्मिक स्थल के साथ-साथ झुग्गी झोपड़ियों में भी आग लगी थी। जिसमें कई गरीब परिवार भी तबाह हो गए। भीड़ में शामिल लोग राह चलते वाहनों को निशाना बना रहे थे।

9 of 10
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड पर फैलाई अराजकता 
भूसा मंडी और मछेरान की आग को लेकर दिल्ली रोड पर बवालियों ने अराजकता दिखाई। हाथों में डंडे व पेट्रोल की बोतलें लेकर बवाली दिल्ली रोड पर थे। जो भी वाहन उनके सामने आया, उसमें ही तोड़फोड़ मचा दी। 
विज्ञापन

10 of 10
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
हालात यहां तक बिगड़ गए कि कई लोगों को तो अपने वाहन छोड़कर जान बचाकर भागना पड़ा। इन वाहन को बवालियों ने सड़क पर पलट दिया। आग लगाने का प्रयास भी किया। गनीमत रही कि आग नहीं लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें