फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बाइकों से भिड़ी कार से 20 फीट नीचे गिरा किशोर, दो अन्य लोग घायल

Tue, 04 Oct 2022 04:04 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
हादसे से पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
बागपत रोड स्थित मलियाना पुल पर सोमवार रात 9:30 बजे तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसमें एक बाइक पर पीछे बैठा 13 वर्षीय किशोर मनीष करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इसके साथ ही दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

2 of 7
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। जानकारी के मुताबिक कार के पास से बीयर की बोतल मिली है। कुछ लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है। मामले को देखकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

3 of 7
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक
पुलिस के मुताबिक रात में एक आई-20 कार तेज गति से बागपत रोड पर जा रही थी। मलियाना पुल पर अनियंत्रित हुई कार ने एक के बाद एक दो बाइकों में टक्कर मारी। इसमें एक बाइक पर बैठा युवक हिमांशु घायल हो गया। हिमांशु भोला रोड पर जोमेटो की सर्विस देकर लौट रहा था।

4 of 7
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
दूसरी बाइक पर टीपीनगर की ओर से आ रहे फिरोज और मनीष को सामने से टक्कर मारी। मनीष टक्कर लगते ही बाइक से उछलकर पुल से नीचे गिर गया। जबकि फिरोज सड़क पर गिरे। चीख पुकार मचते ही कुछ राहगीर कार चालक की ओर दौड़े। चालक कार को बीच में ही छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़ें: Deepak Murder: परिजन बोले- असली हत्यारों को बचा रही पुलिस, मांगा 1 करोड़ रुपये मुआवजा, DM-SSP को सौंपा ज्ञापन

 
विज्ञापन

5 of 7
हादसे में जाम - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद काफी देर तक जाम लग गया और वाहनों की कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। इस बीच, फिरोज ने शोर मचाकर बताया कि मनीष नीचे गिर गया। लोग पुल के नीचे पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
बाद में मनीष, फिरोज और हिमांशु को निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे का पता लगते ही टीपीनगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि कार की तलाशी ली गई है। कार का रजिस्ट्रेशन रेश्मा नाम से है।कार में बीयर की बोतल मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बीयर की टूटी बोतलें - फोटो : अमर उजाला
सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना
सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना कि किशोर को ज्यादा चोट है। पुलिस तीनों का इलाज करा रही है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई। आरोपी चालक की तलाश में टीपीनगर और रेलवे रोड थाना पुलिस को लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें