फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तांत्रिक के घर में दफ्न है रिहान की लाश? खेत में नहीं मिला शव, पीड़ित परिवार ने अब की ये मांग; तस्वीरें

Tue, 15 Jul 2025 11:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में रिहान के शव की तलाश में तांत्रिक असद के घर की खोदाई की मांग की गई है। पुलिस ने परिजनों की मांग पर अनुमति के लिए डीएम को पत्र लिखा है। आरोपी के बताए स्थान पर जेसीबी से खोदाई में कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
1 of 13
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ के सरधना इलाके के नवाबगढ़ी गांव में तंत्रक्रिया के लिए दो मासूमों के हत्या के मामले में आशंका है कि आरोपी तांत्रिक असद ने रिहान की हत्या के बाद शव अपने घर में ही दबा दिया। परिजनों का आरोप है कि वह पुलिस को गुमराह कर रहा है। 

परिजनों ने आरोपी के घर की खोदाई की मांग की है। आरोपी के बताए स्थान पर जेसीबी की खोदाई में कोई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को नहीं मिला है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि डीएम को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलने पर आरोपी के घर की खोदाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

2 of 13
उवैस का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच लाख की मांगी थी रंगदारी 
नवाबगढ़ी गांव में बृहस्पतिवार को तांत्रिक असद ने अपने पड़ोसी 14 वर्षीय उवैस का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद आरोपी ने उवैस के पिता शकील को मेसेज कर पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। शकील ने आरोपी को पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 13
नंगला आर्डर की कॉलोनी में बने एक कमरे में मिला उवैस का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या कर शव ईंटों के ढेर में दबाया
इसके बाद आरोपी ने उवैस की गला दबाकर हत्या कर शव अर्द्धनिर्मित मकान में ईंटों के ढेर के नीचे दबा दिया था। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने उवैस की हत्या करने की बात को स्वीकार की थी। 

 

4 of 13
हत्या आरोपी तांत्रिक असद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिहान की हत्या की बात भी कबूली
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उवैस का शव बरामद कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने तीन महीने पहले लापता हुए 11 वर्षीय रिहान की हत्या करना भी कबूल किया था। दो मासूमों की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। 
विज्ञापन

5 of 13
रिहान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर के बरामद किए थे कुछ बाल 
उन्होंने आरोपी के परिजनों से मारपीट के दौरान पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लापता रिहान की जींस, जेब में रखा पांच रुपये का सिक्का व सिर के कुछ बाल बरामद किए थे। 
विज्ञापन

6 of 13
आरोपी तांत्रिक असद का भाई रिहान और आरिफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपाए पुलिस पर तमंचे से फायरिंग भी कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में असद के पिता इकरामुद्दीन और भाई रिहान, जुबैर, आरिफ व आसिफ को भी गिरफ्तार किया था। 

 
विज्ञापन

7 of 13
नवाबगढ़ी में रिहान के अवशेष बरामद करने के लिए खुदाई कराई गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन माह पूर्व लापता हुए रिहान के शव का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक खाली प्लॉट की जेसीबी से खोदाई भी कराई, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला।

8 of 13
नवाबगढ़ी में किशोर की हत्या के बाद आरोपी के घर की तरफ जाती भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद ग्रामीणों ने भी अपने स्तर से फावड़ों से खोदाई कर शव तलाश किया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने तंत्र क्रिया के लिए रिहान की हत्या कर शव अपने घर में ही दबा दिया। 

 

9 of 13
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने पुलिस से मांग आरोपी के घर की खोदाई कराने की मांग की है। फिलहाल तनाव का माहौल देखते हुए आरोपी के घर के बाहर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
 

10 of 13
नवाबगढ़ी में हत्या आरोपी का मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डायरी, मोबाइल फोन से खुलेंगे सारे राज
ग्रामीणों ने बताया कि दिन में तांत्रिक असद धार्मिक चर्चा करता, धार्मिक वेशभूषा में दिखता था, लेकिन रात होते ही तांत्रिक क्रियाओं के लिए नरबलि जैसे घिनौने अपराध की योजना बनाने लगता था। पुलिस ने उसकी डायरी, मोबाइल फोन और कुछ फोटोग्राफ जब्त किए हैं, इनकी मदद से पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
 

11 of 13
नवाबगढ़ी में हत्या आरोपी का मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तांत्रिक सिद्धी पाने के लिए रिहान (11) और उवैस (14) की हत्या के आरोपी असद ने रविवार को पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस उसे साक्ष्य एकत्र करने के लिए लेकर जा रही थी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी दोनों पैरों में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

12 of 13
सरधना में दो बच्चों की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
गांव में भय का माहौल
इस वारदात के बाद गांव में भय और मातम का माहौल है। जिन परिवारों में इकलौती संतान है, वे अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए सीबीआई या किसी विशेष एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाए, जिससे न केवल असद का नेटवर्क सामने आए, बल्कि ऐसे विकृत मानसिकता वाले लोगों को समय रहते पकड़ा जा सके।
 
विज्ञापन

13 of 13
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
तांत्रिक ने किशोर को गला दबाकर मार डाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। सरधना थाना इलाके के गांव नवाबगढ़ी में तांत्रिक असद ने गुरुवार को पड़ोस में रहने वाले उवैस (14) को घर से बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव खाली पड़े जर्जर मकान में फेंक दिया। पुलिस जांच में जुटी तो खुलासा हुआ कि आरोपी असद ने तीन माह पूर्व गांव के ही रिहान (11) की भी अगवा कर हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रिहान के कपड़े और शव के अवशेष बरामद किए हैं। आरोपी ने तंत्र क्रिया के लिए दोनों मासूमों की हत्या की है।

यह भी पढ़ें: UP: तांत्रिक ने किशोर को गला दबाकर मार डाला... तीन माह पहले भी की थी बच्चे की हत्या; इसलिए किया दोनों का कत्ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें