गांव के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को गांव की सीमा पर रोका गया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को भी गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को रासना आश्रम चौराहे पर ही रोक दिया।
प्रतिनिधिमंडल में जिला मेरठ के कोऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ, अरुण त्यागी, अलीगढ़ के कोऑर्डिनेटर बनवारीपुर, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन गुर्जर, सेवादल प्रदेश सचिव शाहरुख प्रधान, कारी इरफान सोलना और राकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेने पहुंचे थे।