सहारनपुर में मीनू की हत्या के मामले में सामने आया है कि मीनू पति के शराब पीने से परेशान थी। इसलिए वह मायके चली गई थी। शराब पीने से रोकने और काम न करने को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं, आरोपी तीन दिन पहले ही पत्नी की हत्या की योजना बना ली थी।
सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे में पत्नी मीनू की हत्या करने वाले आरोपी पति सन्नी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मीनू पति सन्नी के कुछ काम न करने और शराब पीने की आदत से परेशान हो गई थी। इसीलिए उनमें आए दिन झगड़ा होने लगा था। झगड़े के दौरान मायके आने पर वह सन्नी की इन्ही आदतों से परेशान होकर ससुराल नहीं जाना चाहती थी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सन्नी ने तीन दिन पहले ही पत्नी की हत्या की योजना बना ली थी। इसके लिए उसने चाकू खरीदा था। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
2 of 11
मीनू की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
बता दें, कि कस्बे की हरिजन कॉलोनी निवासी मीनू (32) की बुधवार सुबह उसके मायके में चाकू से हमला कर पति सन्नी सैनी निवासी रजापुर ने हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देकर सन्नी भाग गया था। बाद में पुलिस ने उसे रुड़की रोड से रजापुर जाने वाले रास्ते पर स्थित नवनिर्मित कॉलोनी ओम सिटी के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
3 of 11
मीनू की हत्या के बाद जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ सदर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सन्नी सैनी ने बताया कि उसने 14 साल पहले मीनू के संपर्क में आया था, तभी उसने मीनू से प्रेम विवाह कर लिया था। कुछ महीनों से उसकी मीनू से कहासुनी होती रहती थी। मीनू उसे शराब पीने के लिए मना करती थी, लेकिन वह इसका आदी हो चुका था।
4 of 11
मीनू की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे वह नाराज होकर करीब 20 दिन पहले अपने मायके चली आई थी। वह मीनू को वापस ले जाने के लिए 2-3 बार छुटमलपुर आया और उसकी काफी मिन्नतें की, लेकिन उसने उसके साथ चलने से साफ मना कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 11
मीनू की हत्या के बाद मौके पर भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर उसने तीन दिन पहले चाकू खरीदा था। इसके बाद वह मीनू के घर पहुंचा और उसे रजापुर चलने के लिए कहा जिस पर उसने फिर से मना कर दिया और झगड़ा करने लगी। इस पर गुस्से में आकर उसने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
6 of 11
आरोपी पति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शराब के कारण हो गया था कर्ज
मीनू के भाई अंकित ने बताया कि सन्नी कोई काम नहीं करता था। उसके पिता ने उसे एक फैक्टरी में लगवाया था, लेकिन वह वहां से भी काम छोड़ आया था। अक्सर शराब पीने को लेकर भी घर में झगड़ा होता था।
विज्ञापन
7 of 11
मीनू की हत्या के बाद एकत्र लोग और आई पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
काम न करने के कारण कर्ज भी काफी हो गया था। कर्ज मांगने वाले घर आते थे, जिन्हें सन्नी नहीं मिलता था। ऐसे में पति के शराब पीने और उसकी हरकतों से तंग आकर मीनू ससुराल नहीं जाना चाहती थी।
8 of 11
हत्या के बाद एकत्र मोहल्ले के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के छुटमलपुर में करीब 14 साल पहले जिस महिला से प्रेम विवाह किया था, पति ने उसे उसके मायके में जाकर दिनदहाड़े चाकू से पेट में पांच वार कर मार डाला। इसके बाद अपने घर आ गया। लोगों ने बताया कि पति के नौकरी छोड़ने की वजह से दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी वजह से महिला 20 दिन पहले मायके आ गई थी। महिला के पिता बालकिशन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
9 of 11
मीनू की फाइल फोटो और वह कमरा जहां हत्या की गई।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि हरिजन कॉलोनी निवासी अनुसूचित जाति के बालकिशन की बेटी मीनू (32) ने 14 साल पहले फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी दूसरी बिरादरी के सन्नी सैनी से प्रेम विवाह किया था। उस समय दोनों भगवानपुर की एक फैक्टरी में काम करते थे। शादी के बाद मीनू ने काम छोड़ दिया। इस बीच उनके चार बच्चे हो गए।
10 of 11
हत्या के बाद सहमे पड़ोसी।
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले सन्नी ने फैक्टरी की नौकरी छोड़ दी। इसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। मीनू की बहन दीपा ने बताया कि करीब 20 दिन पहले दोनों में झगड़ा हुआ तो परिवार के लोग मीनू की ससुराल गए थे। मारपीट की नौबत आने पर पुलिस बुलानी पड़ी थी। इसके बाद मीनू को लेकर छुटमलपुर आ गए थे। मीनू के बच्चे वहीं रह गए थे।
आरोपी पति सन्नी सैनी और मीनू की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार की सुबह करीब नौ बजे परिवार के सदस्य काम पर गए थे। मीनू घर में अकेली थी। उसके पास दीपा के दो बच्चे टीवी देख रहे थे। इसी दौरान सन्नी आया। उसके हाथ में चाकू था। उसे देखकर बच्चे पड़ोस में दूसरे मामा के घर बताने चले गए। जब तक परिजन पहुंचे सन्नी मीनू का कत्ल करके भाग गया था, बाद में पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।