मेरठ के दौराला शराब कांड की जांच में प्रशासन ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं इस मामले में देसी शराब बंटी जीरा मसाला जांच के घेरे में आ गई है। देर रात फॉरेंसिक टीम बाबूराम प्रजापति के घर पहुंची और बारीकी से साक्ष्य जुटाए हैं।
मेरठ के दौराला कस्बे में शुक्रवार की शाम किसी सामान्य शाम जैसी ही शुरू हुई थी लेकिन देखते ही देखते वहां मातम पसर गया। महज एक पाउच शराब तीन जिंदगियों के लिए काल बन गई। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल तीन परिवारों को उजाड़ दिया बल्कि पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार शाम बाबूराम प्रजापति अपने स्पेलर (कोल्हू) पर काम कर रहे थे। इसी दौरान दौराला निवासी अंकित उर्फ दौलत वहां तेल लेने पहुंचा। बाबूराम ने तेल निकलने में थोड़ा वक्त लगने की बात कही तो अंकित ताजा तेल लेने के इंतजार में वहीं बैठ गया।
विज्ञापन
2 of 17
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अंकित ने अपने पास रखा शराब का एक पाउच निकाला और वहां मौजूद मजदूर जितेंद्र व बाबूराम के साथ उसे पीना शुरू कर दिया। शराब पीने के कुछ ही मिनटों बाद बाबूराम की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने अपने बेटे सोनू से पानी मांगा और बताया कि उनका दम घुट रहा है और सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन
3 of 17
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर शराब साझा करने वाले अंकित और जितेंद्र की हालत भी तेजी से बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने के बाद उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। एक के बाद एक हुई तीन मौतों से अस्पताल परिसर और गांव में चीख-पुकार मच गई।
4 of 17
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जांच के लिए चार टीम लगी: एसएसपी
एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने बताया कि अभी तक की जांच में तीनों की शराब पीने की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई। शराब का जो टेट्रा पैक लिया था। वह 16 फरवरी 2026 को पैक हुआ था। शवों के पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित कराया जाएगा। मौत के अन्य कारण की जांच के लिए पुलिस की चार टीम लगी है।
विज्ञापन
5 of 17
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस और आबकारी विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। जिस दुकान से शराब खरीदी गई वहां से शुक्रवार को नौ पेटी (तीन सौ पैकेट) शराब बिकी थी। प्राथमिक जांच बताती है कि जहरीली शराब होती तो अधिक लोग प्रभावित होते। तीनों की मौत की मुख्य वजह जानने के लिए गहनता से जांच और पोस्टमार्टम हो रहा है। सभी बिंदुओं को बारीकी से देखा जा रहा है। डॉ. वीके सिंह, डीएम
विज्ञापन
6 of 17
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
फुटेज में शराब खरीदते नहीं दिखे तीनों
जिस शराब के सेवन की आशंका है वह आईजीएल गोरखपुर कंपनी की बताई जा रही है। यह शराब मिल सड़क दौराला के ठेके से खरीदी गई थी। शुक्रवार को इस कंपनी के करीब 350 पाउच बिके हैं। पुलिस टीम ने दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक की सीसीटीवी फुटेज जांची। फुटेज में बाबूराम, अंकित और जितेंद्र ठेके से शराब खरीदते नहीं दिखे। पुलिस अब शराब प्राप्त करने के स्रोत का पता लगा रही है। उसमें मिलावट की आशंका की भी जांच की जा रही है। अरविंद सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-तीन
विज्ञापन
7 of 17
meerut liquor death
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जांच के घेरे में बंटी जीरा मसाला
दौराला शराब कांड की जांच में प्रशासन ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं इस मामले में देसी शराब बंटी जीरा मसाला जांच के घेरे में आ गई है। देर रात फॉरेंसिक टीम बाबूराम प्रजापति के घर पहुंची और बारीकी से साक्ष्य जुटाए। टीम ने मौके से शराब के चार पाउच (बंटी जीरा ब्रांड का एक और दिलकश ब्रांड के तीन) बरामद कर उन्हें सील कर दिया है।
8 of 17
अस्पताल में भर्ती पीड़ित व एसएसपी मौके पर
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम और पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से शराब के जो नमूने मिले हैं उनकी जांच की जा रही है।
9 of 17
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि बंटी जीरा मसाला ब्रांड की शराब के सेवन के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ी और मौतें हुईं। हालांकि मौत की असली वजह और शराब में मौजूद जहरीले तत्वों की पुष्टि प्रयोगशाला (लैब) की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
10 of 17
बंटी शराब का पाउच
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीजी भानु भास्कर ने रात में ही लिया जायजा
घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी भानु भास्कर देर रात खुद दौराला पहुंचे। उनके साथ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, एडीएम सिटी और सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बाबूराम प्रजापति के घर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। एडीजी ने मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक टीम को स्पष्ट हिदायत दी।
11 of 17
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। यह पता लगाया जाए कि ये विशिष्ट ब्रांड की शराब किस ठेके से सप्लाई हुई और इसका असली स्रोत क्या है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए जो जिले में नजीर बने।
12 of 17
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दौराला में शराब पीने से तीन लोगों की जान गई, ठेका सील
मेरठ के दौराला में शुक्रवार रात करीब आठ बजे शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने शराब के जहरीली होने का आरोप लगाया है। डीएम के आदेश पर देसी शराब के ठेके को सील कर दिया गया है। डीएम और एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
13 of 17
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
शराब का ठेका भाकियू नेता मिंटू अहलावत निवासी दौराला के पिता जयपाल अहलावत के नाम पर है। पुलिस ने देर रात जयपाल अहलावत और ठेके के दो सेल्समैन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे है।
14 of 17
शराब कांड में तीन मौत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से भराला गांव निवासी बाबूराम प्रजापति (55) वर्तमान में दौराला में रह रह कर सरसों की पेराई का काम करते थे। शुक्रवार की रात बाबूराम के दोस्त अंकित (45) और जितेंद्र (50) निवासी दौराला ने सरधना रोड स्थित ठेके से देसी शराब खरीदी।
15 of 17
बाबूराम के स्पेलर पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच करती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद दोनों ने बाबूराम के साथ मिलकर शराब का सेवन किया। शराब पीने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। बाबूराम के बेटे सचिन ने बताया कि हालत बिगड़ते देख तीनों को टोल प्लाजा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
16 of 17
थाने पर डीएम वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे से भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बात करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित और जितेंद्र को डॉक्टर ने अस्पताल ले जाते ही मृत घोषित कर दिया। एक घंटे बाद बाबूराम की भी मौत हो गई। डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटना के बाद बंद पड़ा शराब का ठेका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम ने कहा कि ठेके से नौ पेटी शराब की बिक्री हुई है। शराब कहां-कहां गई है इसकी जांच कराई जाएगी। एसएसपी ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।