यूपी में एक और पति का मर्डर हुआ है। पत्नी ने प्रेमी देवर से बीएसएफ जवान की हत्या करा दी। पत्नी ने जेवर गिरवी रखकर प्रेमी को हत्या की सुपारी दी थी। सीसीटीवी में दिखी परछाई ने कत्ल का राज खोल दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
मेरठ के इंचौली थाना इलाके के धनपुर गांव में 27 मार्च की देर रात घर में सोते समय बीएसएफ जवान नैन सिंह की गोली मारकर की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्याकांड का राज घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में दिखी परछाई ने खोल दिया।
पुलिस ने घटना वाले दिन के गांव और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें नैन सिंह की पत्नी कोमल का प्रेमी सरधना के पाली गांव निवासी गुलशन और अतलपुर किठौर निवासी मोंटू दिखाई दिए।
विज्ञापन
2 of 9
पत्नी ने प्रेमी को सुपारी देकर कराई बीएसएफ जवान पति की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोमल ने ही अपने प्रेमी गुलशन को सुपारी देकर पति नैन सिंह की हत्या कराई है। शुक्रवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा कर पांच आरोपियों पत्नी कोमल, उसका प्रेमी गुलशन, दतियाना मुजफ्फरनगर निवासी गुड्डु, अतलपुर किठौर निवासी राहुल उर्फ पवन व मोंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
3 of 9
पति की हत्या करने वाली महिला पुलिस के सामने बेहोश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस लाइन में आरोपी कोमल बेहोश होकर गिर गई। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे संभाला। एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि धनपुर निवासी नैन सिंह बीएसएफ में गुवाहटी में तैनात थे।
4 of 9
पति की हत्या करने वाली महिला पुलिस के सामने बेहोश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
14 साल पहले हुई थी नैन सिंह और कोमल की शादी
नैन सिंह की शादी कोमल से लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी। दो साल से दंपती का विवाद चल रहा था। इसके चलते कोमल मेरठ में अपने परिवार के साथ अलग रह रही थी। उसका नैन सिंह के मौसेरे भाई गुलशन से प्रेम प्रसंग हो गया था।
विज्ञापन
5 of 9
पति की हत्या करने वाली महिला पुलिस के सामने बेहोश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नैन सिंह को दो साल पूर्व दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी। प्रेम प्रसंग के कारण दंपती में विवाद रहने लगा था। छह मार्च को नैन सिंह छुट्टी पर आए थे। एक अप्रैल को वापस जाना था। इससे पहले ही कोमल ने प्रेमी गुलशन के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
6 of 9
पति की हत्या करने वाली महिला पुलिस के सामने बेहोश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
27 मार्च की देर रात घर में सोते हुए नैन सिंह की गुलशन और उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस व स्वॉट टीम की जांच में दोनों के प्रेम प्रंसग की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
7 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी का कहना है कि पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
8 of 9
गिरफ्तार पांचों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
मजबूरी बता कर जेवर गिरवी रखे थे
पुलिस पूछताछ में आरोपी कोमल ने बताया कि पति फोन पर अभद्रता करता था। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की तैयारी की। कोमल ने एक दुकान पर अपने जेवर मजबूरी बताकर गिरवी रखे थे।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला ने उन पैसों को प्रेमी को दिया था। प्रेमी ने अन्य आरोपियों को घटना में शामिल किया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किया है।