फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड: 85 दिन में 703 बार बात, पत्नी को प्रेमी संग अंतरंग पकड़ा तो अमित को मारा; मां का दावा

Tue, 06 Oct 2026 03:15 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ हत्याकांड: मेरठ के अमित हत्याकांड में मां ने गवाही दी है। उन्होंने कहा कि बहू रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। उसके बाद आरोपियों ने मेरे बेटे की जान ले ली। अमित की मां ने कोर्ट में दर्ज कराए गए बयानों में कहा कि बेटे को बताने के बाद विवाद शुरू हो गया था। बहसूमा के अमित की हत्या कर सर्पदंश से मौत दर्शाने के केस में कल कोर्ट का निर्णय आएगा।
विज्ञापन
1 of 14
Meerut Snakebite Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में अमित की हत्या के मामले में मां मुनेश ने कोर्ट में गवाही दी कि उन्होंने रविता और अमरदीप को आपत्तिजनक पकड़ लिया था। विरोध पर आरोपी भाग गया। इसकी जानकारी बेटे अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) को दी तो दंपती में झगड़ा होने लगा था। 

इसके बाद रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर 12 अप्रैल 2025 की रात अमित की गला दबाकर हत्या कर दी और बिस्तर पर घोड़ा पछाड़ सांप छोड़कर सर्पदंश से मौत दर्शाने की कोशिश की। इस केस में अपर सत्र न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर बुधवार को फैसला सुनाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की का शव 13 अप्रैल 2025 की सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था। अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। अमित के शरीर पर सांप के डसने के 10 निशान थे।
विज्ञापन

3 of 14
मृतक युवक अमित - फोटो : अमर उजाला
उसकी पत्नी रविता ने दावा किया था कि अमित की मौत सर्पदंश से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ।

 

4 of 14
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अमित के भाई मोनू कश्यप ने रविता और अमरदीप के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में दोनों ने गुमराह करने की कोशिश की थी लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों के अपराध कबूल करने का दावा किया था।
विज्ञापन

5 of 14
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
26 जून 2025 को आरोप-पत्र किया था दाखिल
इस मामले में 26 जून 2025 को पुलिस ने अमरदीप और रविता के खिलाफ कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल किया था। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में मोनू कश्यप (वादी अमित का भाई ), मुनेश (अमित की मां), कृष्ण, सपेरे प्रीतमनाथ, उप-निरीक्षक पंकज गौतम (पंचायतनामा के गवाह), कांस्टेबल क्लर्क रामप्रवेश (एफआईआर दर्ज करने वाले), डॉ. कपिल गर्ग (अमित का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक), उप-निरीक्षक इंदु वर्मा (विवेचक), शुभम शर्मा (नोडल अधिकारी टेलीकॉम कंपनी) तथा लोकेश कुमार (नोडल अधिकारी टेलीकॉम कंपनी) आदि गवाहों के न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं।
 
विज्ञापन

6 of 14
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
85 दिन में 703 बार हुईं बातचीत
सहायक शासकीय अधिवक्ता फरजाना मकसूद ने बताया कि मां मुनेश देवी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत मेें पकड़ा था। इसके बाद अमित ने रविता और अमरदीप के संबंधों का विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने एक दूसरे से फोन पर अधिक बात करनी शुरू कर दी।
 
विज्ञापन

7 of 14
आरोपी प्रेमी अमरदीप - फोटो : अमर उजाला
इसकी पुष्टि टेलीकॉम कंपनी के नोडल अधिकारी के बयान और कोर्ट में पेश की गई सीडीआर में हुई है। सीडीआर के मुताबिक, रविता और अमरदीप की 18 जनवरी 2025 से 13 अप्रैल 2025 तक 85 दिनों में फोन पर 703 बार बाते हुईं। वहीं, बचाव पक्ष की वकील ने एफआईआर दो दिन बाद होने आदि की दलील देते हुए आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है।

8 of 14
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
मेरठ जिले के बहसूमा पुलिस ने अकबरपुर सादात के अमित कश्यप उर्फ मक्की की हत्या 13 अप्रैल 2025 को हुई थी। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिल कर पति अमित की हत्या की थी। रविता ने अमित के हाथ पकड़े और मुंह दबाया, अमरदीप ने उसका गला दबाया था। हत्या को हादसा दर्शाने के लिए अमित की कमर के नीचे सांप रख दिया था। 

9 of 14
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
चारपाई पर मृत मिला था अमित
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अबकरपुर निवासी अमित कश्यप उर्फ मक्की पुत्र विजयपाल रविवार 13 अप्रैल को मृत अवस्था में उसके परिजनों को चारपाई पर मिला था। उसके पास जिंदा सांप बैठा हुआ था, जिसको सांप के काटने के शक में परिजन प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित किया था। 

10 of 14
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
अमरदीप ने सपेरे निखिल से खरीदा था सांप
अमरदीप ने अमित की हत्या को सांप से डसने की दर्शाने के लिए महमूदपुर सिखेड़ा निवासी निखिल से एक हजार रुपये में सांप खरीद घटना को बदलने की कोशिश की थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत की पुष्टि के बाद हत्या का खुलासा हो गया। गिरफ्तार किए गए अमरदीप ने निखिल से सांप खरीदने की बात मीडिया को बताई थी। 

11 of 14
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
आठ साल पूर्व हुई थी अमित की शादी 
अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की का विवाह आठ साल पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के सैदपुर गांव निवासी रविता से हुआ था। रविता दो बहन व एक भाई हैं। उसकी दूसरी सौतेली मां से भी दो भाई हैं।

12 of 14
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले पति के साथ किए शाकंभरी के दर्शन 
12 अप्रैल को अमित और रविता शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। प्रेमी अमरदीप और पत्नी रविता ने पहले ही योजना बना ली थी कि रात में ही अमित को मार देंगे। अमरदीप ने शाम को ही सांप का इंतजाम कर लिया था। सांप को गांव अकबरपुर सादात के बाहर एक थैले में बंद कर झाड़ियों मे छिपा दिया था। जब रविता व अमित शाकंभरी देवी दर्शन से वापस आ रहे थे तो बाईपास तिराहा कस्बा बहसूमा पर उसने अमरदीप को देखा था।

13 of 14
अमित, रविता और अमरदीप। - फोटो : अमर उजाला
रात में हुआ था अमित और रविता का विवाद
इस बात को लेकर पति पत्नी का झगड़ा भी हुआ था। रात को खाना खाने के बाद करीब साढ़े नौ बजे रविता ने अमरदीप को फोन करके घर पर आने के लिए कहा, क्योंकि तब तक अमित सो चुका था। रविता के बुलाने पर अमरदीप सांप लेकर रविता के घर पर पहुंच गया। पहले दोनों का प्लान अमित को सांप से डसवा कर मारने का था, लेकिन डर था कि कहीं सांप इनको भी न काट ले, इसलिए दोनों ने अमित का गला दबाकर मारने की योजना बनाई। 

 
विज्ञापन

14 of 14
आरोपी पत्नी रविता व उसका प्रेमी अमरदीप बाएं - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पुलिस को पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ और गहनता से जांच शुरू की गई। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि रविता और अमरदीप ने ही अमित की हत्या की थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें