मेरठ में हुए अतुल हत्यकांड में नया खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कोई अचानक हुआ घटनाक्रम नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। अतुल को क्या पता था कि जिस पत्नी के हाथ से वह रोज रात को दूध पीता है, वही उसके जीवन की आखिरी बूंद साबित होगी।
मेरठ के हस्तिनापुर में दामिनी और अतुल के इस मामले ने साबित कर दिया है कि जब रिश्तों में खटास और धोखे का जहर घुल जाए, तो सबसे करीबी इन्सान भी सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है।
शादी के सात साल का साथ, खुशियों और गमों का साझा सफर, अतुल और दामिनी की शादीशुदा जिंदगी बाहर से बिल्कुल सामान्य दिखती थी। लेकिन अतुल को नहीं पता था कि उसी के घर की चारदीवारी के भीतर उसकी विश्वास का गला घोटा जा रहा था। शादी के सात साल बाद, दामिनी ने अपने पति अतुल को मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य अपराध में उसका साथ दिया उसके प्रेमी तुषार ने।
विज्ञापन
2 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कोई अचानक हुआ घटनाक्रम नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। अतुल को क्या पता था कि जिस पत्नी के हाथ से वह रोज रात को दूध पीता है, वही उसके जीवन की आखिरी बूंद साबित होगी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया परंतु अभी कई अनसुलझे सवाल रह गए।
विज्ञापन
3 of 16
आरोपी पत्नी दामिनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल और दामिनी जैसा मामला केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक ढांचे को एक गंभीर चेतावनी है। जब रिश्तों में नैतिकता की जगह स्वार्थ आ जाता है, तो इन्सान दूसरे के जीवन की कीमत भूल जाता है। बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले कई बार बर्बादी की दहलीज पर ला खड़ा करते हैं। ऐसा ही रिश्ता अतुल और दामिनी का रहा, जहां पर दामिनी ने अपने स्वार्थ के लिए अपने रिश्ते को लाकर खड़ा कर दिया। जहां पर जिंदगी भर पछतावे के सिवा अब उसके पास कुछ नहीं बचा।
4 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल की हत्या ने न केवल दो परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि समाज के सामने एक आईना भी रख दिया है। सात साल पुराने रिश्ते का अंत इस तरह होना यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम वास्तव में एक-दूसरे को जानते हैं।
विज्ञापन
5 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार साल में चार जगह खुले स्कूल
अतुल हत्याकांड के बाद उसकी पत्नी दामिनी से जुड़े कई तथ्य सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले चार वर्षों में दामिनी ने चार अलग-अलग स्थानों पर निजी स्कूल संचालित किए, लेकिन इनमें से किसी भी विद्यालय को स्वतंत्र मान्यता प्राप्त नहीं थी। बताया जा रहा है कि विद्यालय अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों से संबद्ध कर संचालित किए जा रहे थे।
विज्ञापन
6 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाह के बाद दामिनी ने अतुल से निजी विद्यालय खोलने की इच्छा जताई थी। पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए अतुल ने सबसे पहले बहसूमा थाना क्षेत्र के भंडोरा गांव में स्कूल शुरू कराया।
विज्ञापन
7 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में दामिनी की इच्छा पर हस्तिनापुर के जे-ब्लॉक में किराये के भवन में विद्यालय खोला गया, लेकिन वह अधिक समय तक नहीं चल सका। इसके बाद डिफेंस कॉलोनी में स्कूल संचालित किया गया और अंत में जे-ब्लॉक स्थित मुख्य मार्ग पर कक्षा आठ तक का विद्यालय शुरू किया गया, जहां करीब 250 छात्र-छात्राएं और लगभग 10 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत थीं।
8 of 16
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसपास के लोगों का कहना है कि विद्यालय का संचालन सामान्य रूप से हो रहा था, लेकिन दामिनी उसे और बड़ा तथा आधुनिक बनाने की योजना बना रही थी। जिसकी बात वह अक्सर विद्यालय में मौजूद शिक्षिकाओं से करती थी।
9 of 16
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार (32) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाई और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। दामिनी, प्रेमी तुषार, दो अन्य आरोपी सोनू और उदय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
10 of 16
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने के लिए तुषार ने अपने दोस्तों की मदद ली। दोनों आरोपी हस्तिनापुर निवासी हैं। मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। जबकी उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना जे ब्लॉक की ही रहने वाली थी। दोनों का 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पिछले चार माह से दोनों छह वर्षीय बेटे मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में ही किराये के मकान में रहते थे।
11 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन महीने पहले दोनों ने कस्बे में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल शुरू किया था। शुक्रवार सुबह अतुल अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी दामिनी ने लोगों को बताया कि अतुल को सांप ने डस लिया है। अतुल के बिस्तर पर एक सांप भी मिला, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मार डाला।
अतुल के हाथ और पैर पर सांप के डसने के निशान भी थे। शुरुआत में मामला सामान्य सर्पदंश जैसा प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही उनके बेटे की हत्या की है।
13 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांप को वहीं छोड़ दिया
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया है कि परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अतुल के स्कूल में तीन माह से ही बस चालक के तौर पर कोहला, मवाना निवासी तुषार काम करता था। अतुल की पत्नी दामिनी का तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
14 of 16
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी के चलते अतुल को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। दोनों की मंशा अतुल के बीमे के 20 लाख रुपये हड़पने की भी थी। इसमें से पांच लाख रुपये दोस्तों को देने थे।
15 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साजिश के तहत सबसे पहले तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदी और दामिनी को दीं। दामिनी ने यह गोलियां खाने में मिलाकर अतुल को खिला दी। रात करीब दो बजे जब अतुल गहरी नींद में सो गए तब तुषार ने उदय को वहां बुलाया और सांप से अतुल के हाथ-पैर पर डसवा दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सांप को जानबूझकर बिस्तर पर ही छोड़ दिया गया, ताकि यह प्राकृतिक सर्पदंश जैसा प्रतीत हो। तुषार और उदय रात में ही वहां से चले गए। सुबह होने पर दामिनी ने इसे हादसा बताते हुए पूरा नाटक रचा।