मेरठ के हस्तिनापुर में हुए अतुल कुमार पंवार हत्याकांड में पिता ने एक और बड़ा दावा किया है। आरोप है कि बेटे को उसकी हत्या का आभाष था। इसलिए अतुल अपनी मां से कहता था कि उसके साथ रहना मजबूरी है। दामिनी मुझे मरवा सकती है।
यूपी के मेरठ जिले में एक स्कूल संचालक की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की जान ले ली। हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में यह घटना हुई। मृतक स्कूल संचालक अतुल कुमार पंवार की उम्र 32 वर्ष थी। उनकी पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर हत्या की। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाईं। फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। पुलिस ने दामिनी, प्रेमी तुषार को गिरफ्तार किया है। दो सपेरे सोनू और उदय कुमार भी पकड़े गए हैं।
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां से कहा था- दामिनी मुझे मरवा न दे, साथ रहना मजबूरी
निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार के पिता अजब सिंह ने बताया कि परिवार से अलग होने के बाद भी अतुल का डर कम नहीं हुआ था। गांव में रहते समय अतुल अक्सर अपनी मां से कहता था दामिनी मुझे मरवा न दे। पिता के मुताबिक अतुल अपनी पत्नी दामिनी की संदिग्ध हरकतों से पूरी तरह वाकिफ था और हमेशा डरा-सहमा रहता था।
विज्ञापन
3 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसे अंदेशा था कि उसकी जान को खतरा है लेकिन अपने छह वर्षीय मासूम बेटे मानिक के प्रति अत्यधिक प्रेम और मोह के कारण वह सबकुछ जानते हुए भी दामिनी के साथ रहने को मजबूर था। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच आगे बढ़ा रही है कि क्या हत्या की यह खौफनाक साजिश काफी लंबे समय से रची जा रही थी।
4 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर में दोहराया गया बहसूमा का सांप वाला मर्डर
निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार की हत्या की जांच में जो खुलासे हुए हैं वे किसी फिल्मी साजिश से कम नहीं हैं। यह घटना साल 2025 में जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में हुई एक इसी तरह की वारदात की याद दिलाती है जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी और फिर सांप के डसने से मौत का रूप देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
5 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी और प्रेमी ने रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश
16 अप्रैल 2025 को बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की की मौत का मामला भी ऐसा ही चौंकाने वाला था। अमित का शव उसके बिस्तर पर मिला था और शरीर पर सांप के डसने के निशान थे।
विज्ञापन
6 of 16
आरोपी पत्नी दामिनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों को लगा कि सांप के डसने से अमित की मौत हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारी सच्चाई सामने ला दी। रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना पाया गया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन
7 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गूगल और यूट्यूब से सीखा था खौफनाक तरीका
बहसूमा कांड के आरोपियों ने इस वारदात को हादसा दिखाने के लिए एक सुनियोजित साजिश रची थी। अमरदीप ने पास के गांव महमूदपुर सिखेड़ा के एक सपेरे से 1,000 रुपये में एक जहरीला वाइपर सांप खरीदा था। अमित के सोते समय दोनों ने उसका गला घोंटकर जान ले ली और शव के नीचे सांप दबा दिया ताकि दबाव में आकर सांप उसे डस ले।
8 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हैरत की बात यह है कि आरोपियों ने हत्या का यह शातिर तरीका गूगल और यूट्यूब के जरिए सर्च किया था। इस हत्या के पीछे मुख्य वजह अमित की पत्नी और अमरदीप के बीच प्रेम-प्रसंग था, जिसकी भनक अमित को लग चुकी थी। अमरदीप और अमित साथ में मजदूरी करते थे जिसके चलते अमरदीप का उसके घर पर आना-जाना था।
9 of 16
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान ने पति को नीले ड्रम में भरा था
ब्रह्मपुरी में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद नीला ड्रम बड़ा चर्चाओं में रहा था। मुस्कान ने पति सौरभ की हत्या करने के बाद प्रेमी साहिल के साथ शव के टुकड़े कर दिए थे। जिसके बाद टुकड़ों को नीले ड्रम में भर दिया था। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। अंतिम बहस चल रही है।
10 of 16
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर स्कूल संचालक पति मार डाला
यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार (32) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाईं और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। दामिनी, प्रेमी तुषार, दो सपेरे सोनू और उदय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने के लिए तुषार ने अपने सपेरे दोस्तों की मदद ली। दोनों सपेरे हस्तिनापुर निवासी है। देर रात तक आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी रहीं।
11 of 16
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। जबकी उनकी पत्नी दामिनी जे ब्लाॅक की ही रहने वाली थी। दोनों का 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पिछले चार माह से दोनों छह वर्षीय बेटे मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में ही किराये के मकान में रहते थे। तीन महीने पहले दोनों ने कस्बे में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल का संचालन शुरू किया था। शुक्रवार सुबह अतुल अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी दामिनी ने शुरू में यह कहकर घटना बताई कि अतुल को सांप ने डस लिया है।
12 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के बिस्तर पर एक सांप भी मिला जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मार डाला। अतुल के हाथ और पैर पर सांप के डसने के निशान भी थे जिससे शुरुआत में मामला सामान्य सर्पदंश जैसा प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली। इसी बीच मृतक के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही उनके बेटे की हत्या की है।
फोरेंसिक टीम की जांच
अतुल की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शुरुआत से ही घटना पर संदेह जताते दामिनी पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों की मांग पर सीओ मवाना पंकज लवानिया और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से बारीकी से साक्ष्य एकत्र किए।
14 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब पुलिस ने दामिनी का मोबाइल चेक किया तो तुषार के साथ व कॉल मिली। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दामिनी ने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने तुषार को पकड़ लिया। उसके मोबाइल को चेक किया गया तो व्हाट्सएप में सपेरे के साथ चैट और सांप का फोटो मिला।
15 of 16
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आठ साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
एसपी देहात का कहना है कि अतुल को सांप से डसवाकर मारा गया। अतुल का गला दबाया था या नहीं। इसको लेकर पत्नी, आरोपी प्रेमी और दोनों सपेरों से पूछताछ की जा रही है।
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 लाख का बीमा लेने की थी योजना
स्कूल संचालक ने एक कंपनी से अपना 20 लाख रुपये का बीमा करा रखा था। महिला ने प्रेमी को बीमे की जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों ने युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। आरोपियों के अनुसार दोनों बीमे के पैसे लेकर नई जिंदगी शुरू करने की योजना बना रहे थे। प्रेमी अपनी पत्नी से तलाक लेने की तैयारी कर रहा था। आरोपियों ने सपेरों को 15 हजार रुपये दिए थे। जबकि बीमे की राशि में से पांच लाख रुपये देने की बात भी तय हुई थी।