फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल हत्याकांड: 'औरत दिल हार जाए तो कोई मर्द उसका दिल जीत नहीं सकता'; संदेह करने वाली पोस्ट करती थी दामिनी

Sun, 19 Jul 2026 01:16 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपने पति को सांप से डसवा दिया। मामले की जांच में नई जानकारी सामने आई है। आरोपी पत्नी दामिनी फेसबुक पर संदेह पैदा करने वाली पोस्ट करती थी। पति अतुल उस पर प्यार जताते रहे। 22 अप्रैल को आरोपी महिला ने पोस्ट में लिखा था कि किसी का हाथ पकड़ो तो उम्र भर के लिए, जिंदगी पार करनी है सड़क नहीं।
विज्ञापन
1 of 19
meerut snake murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ के हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल पंवार हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। प्रेमी तुषार से करीबियां बढ़ने पर अतुल की पत्नी दामिनी फेसबुक पर संदेह पैदा करने वाली पोस्ट करने लगी थी। उसने 22 अप्रैल को पोस्ट की थी कि किसी का हाथ पकड़ो तो उम्रभर के लिए पकड़ना। क्योंकि जिंदगी पार करनी है सड़क नहीं। 

24 अप्रैल को उसने पोस्ट की कि औरत दिल हार जाए तो कोई मर्द उसका दिल जीत नहीं सकता। दूसरी ओर अतुल उस पर प्यार जताती हुई पोस्ट करते थे। अतुल और दामिनी की शादी 27 जून 2019 को हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 19
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल ने शादी की सालगिरह पर फेसबुक पर पोस्ट की थी कि तुम मेरी जिंदगी वो रोशनी हो जिसने मेरे हर दिन को रोशन कर दिया। मुझे एक बेहतरीन जीवन साथी बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। शादी की सालगिरह मुबारक हो प्यारी पत्नी। 

 
विज्ञापन

3 of 19
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी की सातवीं सालगिरह पर अतुल दामिनी को तोहफे में सोने का आभूषण देना चाहते थे लेकिन वह अपनी चाहत पूरी नहीं कर पाए। हत्या से दो दिन पहले ही अतुल कस्बे के सराफ के पास गए थे और पत्नी के लिए सोने की चेन पसंद की थी। हालांकि वह रुपये का इंतजाम कर चेन लेने की बात कहकर लौट आए थे। इसके बाद वह रुपयों का बंदोबस्त करने में जुट गए थे।

4 of 19
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाजार में खुले आम घूमते थे तुषार और दामिनी
पुलिस पूछताछ में दामिनी और तुषार ने बताया कि बीमा क्लेम की रकम हड़पने के बाद उनका सपना था कि वह हाईटेक स्कूल बनाएंगे। इसके बाद वह पुराने स्कूल में जो काम अतुल करते थे वही काम तुषार करता। 

 
विज्ञापन

5 of 19
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे दोनों को साथ रहने का अधिक समय मिलता। लोगों का कहना है कि तुषार और दामिनी की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं थीं। वे अक्सर एक ही बाइक पर बाजार में घूमते थे। इस बात पर अतुल और दामिनी का विवाद भी हुआ था। पुलिस ने स्कूल वैन को अभी कब्जे में नहीं लिया है।

 
विज्ञापन

6 of 19
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जरूरी काम बताकर शव छोड़कर चला गया था तुषार
भंडोरा निवासी अतुल पवार की हत्या से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। भाई कुलदीप पंवार ने बताया कि वे तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई मनदीप पंवार की वर्ष 2020 में ब्रेन हेमरेज से मृत्यु हो गई थी। कुलदीप उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में नोएडा में तैनात हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 19
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार सुबह अतुल की सर्पदंश से मौत की सूचना के बाद वह सुबह करीब आठ बजे गांव भंडोरा पहुंच गए थे। संदेह होने पर उन्होंने स्कूल के बस चालक तुषार को फोन किया। तुषार ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से मीरपुर चला गया है।

8 of 19
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर कुलदीप ने उससे कहा कि स्कूल संचालक की मौत हो गई और तुम मौके पर न रहकर वहां कैसे चले गए। जवाब में तुषार ने कहा कि उसे जरूरी काम था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

9 of 19
आरोपी पत्नी दामिनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई बोला, दामिनी से हमारा कोई रिश्ता नहीं
वारदात के बाद दामिनी के मायके वाले भी उससे दूरी बनाने लगे हैं। उसके भाई ने थाने पहुंचकर कहा कि आज से हमारा दामिनी से कोई रिश्ता नहीं है। अब हमारे घर कभी मत आना। वहीं, पुलिस हिरासत में आरोपी दामिनी और तुषार आंसू बहाकर पछवाता करते नजर आए। तुषार ने दामिनी से यहां तक कहा कि मैंने तेरे चक्कर में आकर अपना घर बरबाद कर लिया। पुलिस का कहना है कि तुषार एक बेटे और एक बेटी का पिता है।

10 of 19
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति की सांप से डसवाकर हत्या करने वाली पत्नी, प्रेमी और सपेरे जेल भेजे गए
मेरठ के हस्तिनापुर में पति अतुल पंवार की नींद की गोलियां खिलाने के बाद सांप से डसवाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी स्कूल बस चालक तुषार और दोनों सपेरों राजू और उदय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

 

11 of 19
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार, स्कूल संचालक अतुल कुमार की हत्या के लिए आरोपियों ने पहले उन्हें नींद की गोलियां खिलाईं। इसके बाद तुषार ने एक सपेरे उदय की मदद से कॉमन करैत सांप के जरिए अतुल को डसवाया ताकि मौत को प्राकृतिक सर्पदंश का हादसा दिखाया जा सके। घटना के बाद पत्नी ने लंबा नाटक किया, लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच और परिजनों के संदेह ने इस सुनियोजित साजिश का राज खोल दिया।

12 of 19
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार (32) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाई और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। दामिनी, प्रेमी तुषार, दो सपेरे सोनू और उदय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 

13 of 19
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने के लिए तुषार ने अपने सपेरे दोस्तों की मदद ली। दोनों सपेरे हस्तिनापुर निवासी हैं। मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। जबकी उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना जे ब्लॉक की ही रहने वाली थी। दोनों का 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पिछले चार माह से दोनों छह वर्षीय बेटे मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में ही किराये के मकान में रहते थे।

14 of 19
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन महीने पहले दोनों ने कस्बे में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल शुरू किया था। शुक्रवार सुबह अतुल अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी दामिनी ने लोगों को बताया कि अतुल को सांप ने डस लिया है। अतुल के बिस्तर पर एक सांप भी मिला, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मार डाला।

15 of 19
आरोपी तुषार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के हाथ और पैर पर सांप के डसने के निशान भी थे। शुरुआत में मामला सामान्य सर्पदंश जैसा प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही उनके बेटे की हत्या की है। 

16 of 19
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांप को वहीं छोड़ दिया
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया है कि परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अतुल के स्कूल में तीन माह से ही बस चालक के तौर पर कोहला, मवाना निवासी तुषार काम करता था। अतुल की पत्नी दामिनी का तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

17 of 19
हस्तिनापुर में बंद पड़ा अतुल दामिनी का स्कूल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी के चलते अतुल को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। दोनों की मंशा अतुल के बीमे के 20 लाख रुपये हड़पने की भी थी। इसमें से पांच लाख रुपये सपेरो को देने थे।

18 of 19
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साजिश के तहत सबसे पहले तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदी और दामिनी को दीं। दामिनी ने यह गोलियां खाने में मिलाकर अतुल को खिला दी। रात करीब दो बजे जब अतुल गहरी नींद में सो गए तब तुषार ने सपेरे उदय को वहां बुलाया और सांप से अतुल के हाथ-पैर पर डसवा दिया।
विज्ञापन

19 of 19
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सांप को जानबूझकर बिस्तर पर ही छोड़ दिया गया, ताकि यह प्राकृतिक सर्पदंश जैसा प्रतीत हो। तुषार और सपेरा रात में ही वहां से चले गए। सुबह होने पर दामिनी ने इसे हादसा बताते हुए पूरा नाटक रचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें