फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी से पहले बच्चियों को खिलाता था नशे की गोलियां, हैवान की पूरी सच्चाई जान कांप गई अफसरों की रूह

Sat, 04 May 2019 12:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
हैवान विमल चंद समेत दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में जागृति विहार के हैवान विमल चंद की हैवानियत का काला चिट्ठा परत दर परत सामने आने लगा है। आलम ये है कि उसकी सभी काली करतूतों को सार्वजनिक भी नहीं की जा सकता है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्चियों को एनर्जी की दवाई बताकर नशीली गोलियां खिलाई जाती थी। हैवान की पूरी सच्चाई जानकर पुलिस अधिकारियों की भी रूह कांप गई। आइए आपको आगे बताते हैं, हैवान की काली करतूत का पूरा सच:-
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी विमल चंद को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं तलाशी के दौरान आरोपी के घर से मिलीं नशीली गोलियों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पीड़ित बच्चियों ने भी दवाई देने की बात काउंसलिंग में बताई। पुलिस को कई तरह की गोलियां मिलीं, जिसे आरोपी भी खाता था।
विज्ञापन

3 of 7
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
घनी आबादी में सभ्य लोगों के बीच रह रहे हैवान विमल चंद की दरिंदगी का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने बारीकी से इसकी जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी विमल चंद के घर में तलाशी अभियान चलाया। जहां एक अलमारी की दराज से नशे की गोलियां मिलीं है।

4 of 7
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि विमल चंद ने गोलियां खुद खाने की बात बताई। गोलियों की जांच कराई तो उसमें नशे की गोलियां भी मिलीं। उसके बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। तब आरोपी ने बताया कि दरिंदगी करने से पहले उसकी नौकरानी बच्चियों को भरोसे में लेकर गोलियां खिला देती थी। इससे बच्चियों को नशा होता था। आरोपी की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी विमल चंद को क्राइम ब्रांच ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला
आंटी एनर्जी की दवाई देती थी 
महिला पुलिस ने तीनों बच्चियों की काउंसलिंग की। बच्चियों ने बताया कि आंटी हमें एनर्जी की दवाई खिलाती थी। बच्चियों को दवाइयों के रेपर दिखाए गए है, जिनकी उन्होंने पहचान की। पुलिस का कहना है कि नशे की गोलियों को सीज कर दिया गया है। विवेचना में इसको भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
मकान में चला सर्च अभियान 
हैवान की कोठी की तलाशी में पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि काफी मात्रा में दवाइयां मिली हैं। आरोपी के घर के अलावा दूसरों के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने देखी है। इसमें कई बच्चियां आरोपी के घर में आती दिखाई दे रही हैं। पुलिस इसकी भी जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस
कौन हैं हैवान के दोस्त, पुलिस खंगाल रही कुंडली
आरोपी विमल चंद के दोस्त कौन कौन हैं। पुलिस उनकी भी पुलिस कुंडली खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मोहल्ले की एक महिला के पास विमल चंद ने सीसीटीवी कैमरे और डीबीआर रखी थी। उक्त महिला से विमल चंद के क्या संपर्क है, इसकी भी जांच चल रही है। जांच में विमल चंद के दो दोस्तों का नाम सामने आया है, जिनका उसके घर पर आना जाना था।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें