फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निठारी जैसा कांड: हैवान ने 17 बच्चियों से की थी दरिंदगी, अब खुलेंगे रिटायर्ड अफसर के बड़े राज

Sat, 04 May 2019 01:43 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी विमल चंद को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हैवान विमल चंद ने निठारी जैसा कांड किया है। बच्चियों से बचपन छीनकर विमल चंद ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और बच्चियों की काउंसलिंग में सारा राजफाश होगा। अंदेशा है कि 17 बच्चियों से आरोपी ने दरिंदगी की है। पुलिस का दावा कि अभी छह बच्चियों के नाम का पता चला है। अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह, क्राइम ब्रांच व मेडिकल थाना पुलिस ने आरोपी विमल चंद से गुरुवार रात पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने कई ऐसी बच्चियों के नाम बताए, जिनका पुलिस को पता नहीं था। उसने बताया कि बच्चियों को नौकरानी लेकर आती थी। इस कारण बच्चियों की ज्यादा जानकारी उसे नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पीड़ित तीनों बच्चियां से जानकारी ली। इसके आधार पर करीब 17 बच्चियां से दरिंदगी की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी इसकी पुख्ता पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
यूपी पुलिस
पुलिस का दावा है कि उनकी जांच में अभी तक छह बच्चियां से दरिंदगी होने की बात सामने आई है। इनमें तीन नाबालिग और तीन बालिग हैं। यह छह वो बच्चियां हैं, जो कि भंडाफोड़ करने वाली सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के फोटो में दिखी हैं। आरोपी तीन साल से यह घिनौना काम कर रहा था, यह बात पूछताछ में उसने बताई है। जबकि तीनों बच्चियों ने छह महीने से आरोपी के यहां पर आना जाना बताया है। सवाल उठता है कि तीन साल से आरोपी ने जिन बच्चियाें से दरिंदगी की है, उनके परिजन सामने क्यों नहीं आए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

4 of 6
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
महिला पुलिस की सुपुर्दगी में बच्चियां
हैवानियत की शिकार तीनों बच्चियों को महिला पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। बच्चियों और उनके परिजनों की पुलिस और चाइल्ड लाइन काउंसलिंग कर रही है। तीनों बच्चियों को पुलिस ने सुरक्षित जगह पर रखा है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्चियों के परिजन को आरोपी पैसे देता था। इसके  चलते परिजन बच्चियों को गलत फीड कर सकते हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने तीनों बच्चियों को उनके परिजनों से अलग रखा है।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस ने मौके से डीवीडी लैपटॉप भी बरामद किया है। - फोटो : अमर उजाला
डीवीआर से गायब राज भी खुलेंगे
इस घटना से जुड़ीं कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस ने जुटाई हैं। पुलिस का कहना कि आरोपी से बरामद सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जिसकी रिपोर्ट में कई राज खुलने की उम्मीद है। पुलिस को अंदेशा है कि फुटेज से काफी फोटो और वीडियो आरोपी ने जानबूझकर डिलीट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस के दबोचने पर खुद को छुड़ाने की कोशिश करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हैवान के घर दो बहनें आती थीं
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक ही परिवार की दो सगी बहनें (नाबालिग) आती थीं। पुलिस को तीनों बच्चियों से काउंसलिंग के दौरान भी यह जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चियों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों से भी पूछताछ होगी कि आखिर इस हैवान के घर पर उन्होंने बच्चियों को कैसे जाने दिया। पुलिस भी इस बिंदु पर बारीकी से जांच करने की बात कह रही है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें