अवैध हथियारों का जखीरा देख पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। यहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कमरे में 500 से ज्यादा तमंचे भरे हुए थे। तस्वीरें देख आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
तमंचा फैक्ट्री पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। यहां सरधना थाना क्षेत्र के भामौरी गांव के एक बाग में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी है।
विज्ञापन
3 of 7
तमंचा फैक्ट्री पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
यहां मुजफ्फरनगर के जौला गांव निवासी तीन युवक रातोंरात अवैध हथियार बनाने में जुटे थे। जिनसे बंदूक, तमंचे के साथ हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। कमरे में तमंचे भरे थे और एकहजार और बनाने की तैयारी चल रही थी।
4 of 7
तमंचा फैक्ट्री पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
सरधना के भामौरी गांव के जंगल में मंगलवार आधी रात पुलिस ने यह फैक्ट्री पकड़ी है। चर्चा है कि आम के बाग स्थित नलकूप पर लंबे समय से अवैध हथियार बन रहे थे। जहां जौला गांव के तीन युवक रात में हथियार बनाते थे। जबकि दिन में नलकूप पर ताला लगा रहता था।
विज्ञापन
5 of 7
तमंचा फैक्ट्री पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण बंद थी फैक्ट्री
एक व्यक्ति को इस नलकूप पर तमंचा फैक्ट्री चलने की जानकारी हुई तो वह इसकी पड़ताल में जुट गया। यह फैक्ट्री बारिश के कारण कई दिनों से बंद चल रही थी। मंगलवार रात यहां फिर से काम शुरू हो गया। जिस पर उक्त व्यक्ति ने थाना पुलिस और यूपी 100 पुलिस से संपर्क किया। वह रातभर पुलिस अफसरों से भी संपर्क में रहा। जिस पर पुलिस ने यहां छापा मारकर तीन लोग पकड़कर अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया।
विज्ञापन
6 of 7
तमंचा फैक्ट्री पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस मामले में बुधवार को भामौरी से नलकूप संचालक समेत दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि भामौरी में आम के बाग स्थित नलकूप से हथियारों की फैक्ट्री से असलहा व तीन लोग पकडे़ गए हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। जल्द ही गैंग का खुलासा किया जाएगा।
जौला गांव पहले से ही बदनाम
अवैध हथियार बनाने के मामले में मुजफ्फरनगर का जौला गांव पहले से ही बदनाम है। पुलिस ने जौला गांव में शिकंजा कसना शुरू किया तो हथियार बनाने वालों ने अपने ठिकाने बदल दिए। इन्ही में से एक गैंग सरधना के भामौरी गांव के जंगल में हथियार बना रहा था। यह गैंग मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद समेत कई जनपदों में हथियारों की सप्लाई करता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें