फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: मेरठ में कंटेनर का कहर, घायलों ने बताई हादसे की हकीकत, बोले भगवान का शुक्र है कि हम जिंदा हैं

Thu, 30 Aug 2018 10:47 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
मैं तो अपना टेंपो लेकर आ रहा था, तभी पीछे से किसी ने टक्कर मारी। तेज धमाका हुआ और मैं बेहोश हो गया। भगवान का शुक्र है कि मैं जिंदा हूं। 
दिल्ली रोड पर हुए इस भीषण हादसे में घायल मलियाना निवासी टेंपो चालक प्रदीप कुमार इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। उन्होंने बताया कि वे रात को अपना टेंपो लेकर दिल्ली रोड की ओर से आ रहे थे। जैसे ही वो फुटबाल चौक के पास पहुंचे तो पीछे से उनके टेंपो में किसी ने टक्कर मारी। धमाका सा हुआ और उसके बाद मैं बेहोश हो गया। पता नहीं लगा कि क्या हुआ। अस्पताल में होश आने पर घटना का पता चला। मेरे साथ टेंपो में तीन-चार लोग भी थे, उनका भी पता नहीं, वे कहां हैं। उनकी चिंता उसे सता रही थी। 
विज्ञापन

तेज धमाका हुआ और गिर पड़ा

2 of 5
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स कांपलेक्स के पास रहने वाले पल्लेदार विशाल ने बताया कि वो काफी थक गया था। रात को डिवाइडर पर लेटकर आराम कर रहा था। तभी डिवाइडर पर किसी ने टक्कर मारी। तेज आवाज हुई और वह घबराकर डिवाइडर से जा गिरा। उसे बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। लोग उसे उठाकर अस्पताल ले आए। हादसे में घायल आंबेडकर नगर निवासी अरुण कुमार की हालत भी बेहद गंभीर बनी थी। उसे बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत बेहद नाजुुक है। 
विज्ञापन

घबराए चालक ने अंधाधुंध दौड़ा दिया कंटेनर

3 of 5
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसा रात करीब 11 बजे का है। दिल्ली की ओर से आई एक पार्सल कंटेनर गाड़ी मोहकमपुर में एक होटल पर रुकी थी। यहां से गाड़ी चली ही थी कि इसकी चपेट में एक साइकिल सवार आ गया। इससे घबराए चालक ने गाड़ी बेतरतीब ढंग से दौड़ा दी। जैसे ही कंटेनर शॉप्रिक्स चौराहे पर पहुंचा तो यहां एक स्कूटी सवार इसकी चपेट में आ गया। इस पर चालक ने इसकी स्पीड और तेज कर दी। जैसे ही कंटेनर दिल्ली चुंगी पहुंचा तो आगे जा रही मीट से भरी एक पिकअप गाड़ी को ओवरटेक करते समय साइड मार दी, जिससे मीट से भरी गाड़ी पलट गई।

 

सड़क पर बिखर गया मीट

4 of 5
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला
इसकी चपेट में आकर स्कूटी सवार दो लोगों और टेंपो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिकअप के चालक समेत दर्जनों लोग चपेट में आकर घायल हो गए। पूरा मीट सड़क पर बिखर गया। उधर, चालक ने कंटेनर की गति को और बढ़ा दिया। थोड़ा आगे एचआरएस चौक पर यह गाड़ी पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई। यहां एक रिक्शा को रौंदते हुए गाड़ी डिवाइडर पर जा चढ़ी। मौके पर ही रिक्शा चालक और इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने पुलिस को सौंप दिया चालक

5 of 5
कंटेनर का चालक (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
कंटेनर का चालक यहां गाड़ी से कूदकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना से दिल्ली रोड पर अफरातफरी मच गयी। आनन फानन में भीड़ इकट्ठा हो गए तो वहीं शहर के विभिन्न थानों की पुलिस क्रेन लेकर पहुंची, और पलटे पिकअप को सीधा किया। देर रात तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें