मछेरान में बुधवार को हुई आगजनी के बाद जिलाधिकारी सहित तमाम अफसर दूसरे दिन माहौल को शांत बनाए रखने और भांपने में लगे रहे। वहीं, आग में हुई क्षति के मुआवजे को लेकर भी सवाल उठ रहा है। क्योंकि जिन घरों में आग लगी है, उन्हें अवैध निर्माण बताया जा रहा है और ऐसे में नियमानुसार मुआवजा नहीं मिल सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
मेरठ बवाल
मछेरान में बुधवार को कैंट बोर्ड द्वारा अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाने के दौरान जमकर बवाल के बीच आगजनी हुई। जिसमें विवादित जमीन पर बने सौ से ज्यादा कच्चे पक्के निर्माण जल गए और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
3 of 9
मेरठ बवाल
इस आगजनी में हुई क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजे को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। कानूनी तौर पर यदि यह अवैध निर्माण हैं, तो कोई मुआवजा इन लोगों को नहीं मिलेगा।
4 of 9
मेरठ बवाल
इसके अलावा बड़ा सवाल ये है कि इस जगह पर दोबारा निर्माण भी मुश्किल होगा। जिसे लेकर प्रशासनिक अफसर भी विधि विशेषज्ञों से राय लेने के साथ नियमों को खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 9
मेरठ बवाल
इस मामले में प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का भी आदेश है कि अवैध काम में यदि कोई क्षति होती है, तो उसकी कोई क्षतिपूर्ति नहीं की जाएगी। ऐसे में मछेरान में जिन लोगों के घरों में आग लगी है, उनकी हुई क्षति की पूर्ति को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
6 of 9
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही सबसे अहम बात ये है कि इस आगजनी के बाद सभी घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और सभी सरकारी जमीन पर बने थे। ऐसे में इन पर दोबारा निर्माण भी अब नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
7 of 9
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
भूसा मंडी में आगजनी के दौरान दिल्ली रोड पर मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ में कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस ने देर रात 22 बवाली चिह्नित किए।
8 of 9
मेरठ बवाल
एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। अमर उजाला ने बवालियों (घेरे में) को अपने कैमरे में कैद किया है। हाथों में ईंट-पत्थर लोहे की रॉड और डंडे लिए कुछ युवक बेखौफ तोड़फोड़ कर रहे थे, तो कुछ शातिरों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध लिया था। पुलिस इनकी पहचान कराए और उन्हें गिरफ्तार करे, ताकि बवालियों को कड़ा सबक मिल सके।
अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए बवाली
तोड़फोड़, लूटपाट और मारपीट करते ढेरों बवाली अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए। डीएम और एसएसपी भूसा मंडी और मछेरान पहुंचे, लिया जायजा, आग से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया