फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर क्या बोले पश्चिमी यूपी के दिग्गज नेता, एक क्लिक में पढ़ें

Fri, 15 Feb 2019 05:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
पुलवामा - फोटो : self
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए एक बड़े आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं। आगे पढ़िए इस हमले को लेकर पश्चिमी यूपी के दिग्गज नेता क्या बोले:-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
मन में पीड़ा और आक्रोश 
मन में पीड़ा भी है और आक्रोश भी। शहीद सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। लेकिन यह श्रद्धांजलि सिर्फ शब्दों में नहीं होगी, इसका जवाब दिया जाएगा। आतंकियों और उनके शरणदाताओं को इसका जवाब मिलेगा। इस समस्या का अब मजबूत समाधान करना होगा। - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद भाजपा
विज्ञापन

3 of 9
लक्ष्मीकांत वाजपेयी
सरकार कमजोर नहीं
पाकिस्तान में घाटी के माहौल को लेकर जो निराशा है, यह उसकी प्रतिक्रिया है। लेकिन केंद्र सरकार कमजोर नहीं है, शीघ्र ही मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। आतंकी और उनको पालने वाले सपने में भी ऐसे जवाब की कल्पना नहीं कर पाएंगे। - डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

4 of 9
अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा
शहादत पर न हो राजनीति
आतंकी हमला और सैनिकों की शहादत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बल्कि सभी को एकजुट होकर इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक दृढ़ इच्छा शक्ति वाली सरकार है, जो इसका तगड़ा जवाब देगी। - अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन

5 of 9
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सरकार मुंहतोड़ जवाब दे
आतंकियों की घिनौनी हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। पार्टी ने 16 फरवरी को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। पार्टी सभी जिलों में शोकसभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि देगी। शहीद जवानों के परिवारों को सांत्वना देने भी जाएंगे। - जयंत चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रालोद
विज्ञापन

6 of 9
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी
यह कायरतापूर्ण कदम 
यह बहुत ही निंदनीय है। देश के बहादुर जवानों पर धोखे से हमला करना कायरतापूर्ण कदम है। सरकार को कड़ा रुख अपनाना ही होगा। पाकिस्तान से इसका जवाब लेना ही होगा। पूरा देश इस घटना से दुखी और आक्रोशित है। - हाजी याकूब कुरैशी, पूर्व मंत्री बसपा
विज्ञापन

7 of 9
सुनील भराला अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद, भाजपा
बड़ा सबक सिखाना होगा
ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा। भारत ने पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को सबक सिखाया है। देश के जवानों पर यह हमला सीधे चुनौती है। इससे सख्ती से निपटना होगा। सरकार यह काम अवश्य करेगी। - सुनील भराला अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद, भाजपा

8 of 9
रफीक अंसारी, शहर विधायक सपा
गंभीरता से ले सरकार
यह बेहद दुखद है। इस हमले का जवाब दिया जाना जरूरी है। सरकार इसे गंभीरता से ले और कदम उठाए। - रफीक अंसारी, शहर विधायक सपा
विज्ञापन

9 of 9
रफीक अंसारी, शहर विधायक सपा
सबक सिखाना जरूरी
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। दुखद है। आतंकियों को सबक सिखाया जाए। - राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, सपा

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें