मेरठ में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
देवलोक, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स समेत कई कॉलोनियां के रास्ते जलमग्न
बारिश के दौरान दिल्ली रोड पर नाला ओवरफ्लो होने से देवलोक, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गुप्ता कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, माधवपुरम सहित कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। भूमिया पुल क्षेत्र की कई कॉलोनियों में गंदा पानी घरों तक पहुंच गया, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई और कई लोगों ने वीडियो जारी कर शिकायत दर्ज कराई। शास्त्रीनगर, बच्चा पार्क, भैसाली मैदान और अन्य इलाकों में भी जलभराव रहा। नगर निगम की टीमों ने पंप और अन्य संसाधनों की मदद से पानी की निकासी शुरू कर दी।